फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या थम जाएगा उमर अकमल का करियर, तीन साल के बैन की सजा पर PCB ने लिया बड़ा फैसला

Sun, 31 May 2020 04:03 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान की ओर से पिछली बार अक्तूबर में खेलने वाले उमर अकमल फिलहाल प्रतिबंध का सामना कर रहे हैं। अब उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) फकीर मोहम्मद मामले की सुनवाई करेंगे।

विज्ञापन


उमर अकमल की तीन साल की सजा के खिलाफ अपील पर सुनवाई करेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार को यह जानकारी दी। अनुशासनात्मक पैनल ने अकमल को इस साल पाकिस्तान सुपर लीग से पहले भ्रष्ट संपर्क की जानकारी नहीं देने का दोषी पाते हुए उन्हें पिछले महीने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से प्रतिबंधित कर दिया था। 

30 साल के अकमल ने अपने प्रतिबंध को चुनौती दी थी और पीसीबी ने कहा है कि न्यायमूर्ति खोखर अपील की सुनवाई की तारीख तय करेंगे। अकमल ने अपने मामले की सुनवाई में मदद के लिए संसदीय मामलों के प्रधानमंत्री के सलाहकार बाबर अवान की विधि फर्म की सेवाएं ली हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान सुपर लीग टीम क्वेटा ग्लेडिएटर्स की ओर से खेलने वाले अकमल को फरवरी में 2020 पीएसएल में इस्लामाबाद के खिलाफ पहले मैच से कुछ घंटे पूर्व निलंबित कर दिया गया था। इस बल्लेबाज ने अब तक 16 टेस्ट, 121 वन-डे और 84 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 1003, 3194 और 1690 रन बनाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें