भारतीय टीम दो जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी, लेकिन इससे पहले खिलाड़ियों को मुंबई में बायो बबल में रहना होगा। मुंबई में एकत्र होने से पहले सभी खिलाड़ियों को तीन बार आरटी-पीसीआर टेस्ट से गुजरना होगा।
मुंबई में दो हफ्ते का क्वारंटीन
सभी खिलाड़ियों को मुंबई में दो हफ्ते तक क्वारंटीन रहना होगा। इसके बाद इंग्लैंड में भी खिलाड़ियों को 10 दिनों तक क्वारंटीन में रहना होगा। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने से पहले भी खिलाड़ियों को सख्त क्वारंटीन से गुजरना होगा।
बीसीसीआई ने कहा था कोविशील्ड वैक्सीन ही ले
बता दें कि बीते दिनों बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को बता दिया था कि वो कोविशील्ड वैक्सीन ही ले, जो इंग्लैंड में मिल सकती है, न कि कोवैक्सीन। दरअसल, इंग्लैंड में उपलब्ध एस्ट्राजेनेका वैक्सीन कोविशील्ड का ही एक वर्जन है।