फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Under-19 World Cup: उदय सहारन अंडर-19 विश्व कप में संभालेंगे भारत की कमान, एशिया कप की टीम में नहीं हुआ बदलाव

Tue, 12 Dec 2023 11:43 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत को बांग्लादेश, आयरलैंड और अमेरिका के साथ ग्रुप-ए में शामिल किया गया है। भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 20 जनवरी को ब्लोमफोंटेन में बांग्लादेश के खिलाफ करेगी।
विज्ञापन
उदय सहारन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदय सहारन अगले साल दक्षिण अफ्रीका में अंडर-19 विश्व कप में भारत का नेतृत्व करेंगे। बीसीसीआई की जूनियर चयन समिति ने अंडर-19 एशिया कप में भाग ले रही टीम को बरकरार रखने का फैसला किया है। विश्व कप का आगाज 19 जनवरी से होगा। विश्व कप से पहले भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में तीन देशों की सीरीज में भाग लेगी जिसमें तीसरी टीम इंग्लैंड है। विश्व कप और 29 दिसंबर से शुरू होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए के सौम्य कुमार पांडे टीम के उप-कप्तान बने रहेंगे।
विज्ञापन


बीसीसीआई के अनुसार, त्रिकोणीय सीरीज के बाद अंडर-19 टीम विश्व कप की तैयारी करेगी। भारत को बांग्लादेश, आयरलैंड और अमेरिका के साथ ग्रुप-ए में शामिल किया गया है। भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 20 जनवरी को ब्लोमफोंटेन में बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। टीम इसके बाद 25 और 28 जनवरी को क्रमश: आयरलैंड और अमेरिका के खिलाफ खेलेगी। अंडर-19 विश्वकप का फाइनल 11 फरवरी को बेनोनी में खेला जाएगा।

त्रिकोणीय सीरीज और अंडर-19 विश्वकप के लिए टीम : उदय सहारन (कप्तान), सौम्य कुमार पांडे (उप-कप्तान), अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र मयूर पटेल, सचिन धस, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, धनुष गौड़ा, अविनाश राव (विकेटकीपर), एम अभिषेक, इनेश महाजन (विकेटकीपर), आराध्या शुक्ला, राज लिंबानी, नमन तिवारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें