फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UAE T20 League: जी नेटवर्क और सोनी स्पोर्ट्स पर देख सकेंगे यूएई टी-20 लीग के मैच, 905 करोड़ रुपये में बिके मीडिया अधिकार

Tue, 07 Dec 2021 08:56 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

यूएई टी-20 लीग के मीडिया अधिकार 905 करोड़ रुपये की कीमत पर जी नेटवर्क ने खरीदे हैं, लेकिन सोनी स्पोर्ट्स और जी के साथ आने की वजह से इस टूर्नामेंट के मैच सोनी नेटवर्क पर भी देखे जा सकेंगे। 
विज्ञापन
यूएई टी-20 लीग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड ने यूएई टी-20 लीग के मीडिया अधिकार अगले 10 सालों के लिए जी नेटवर्क को बेंच दिए हैं। जी नेटवर्क ने इसके लिए 905 करोड़ रुपये की कीमत चुकाई है। हालांकि इस टूर्नामेंट के सभी मैचों का प्रसारण सोनी नेटवर्क में भी होगा, क्योंकि इन दोनों बड़े मीडिया नेटवर्क का विलय जल्द ही पूरा होने की संभावना है। इसी वजह से सोनी नेटवर्क ने मीडिया अधिकारों की बोली में भाग नहीं लिया था। 
विज्ञापन


मीडिया अधिकारों से जुड़ा समझौता लगभग एक हफ्ते पहले ही अंतिम रूप में पहुंचा है। क्रिकबज की खबर के अनुसार बीसीसीआई के पूर्व सीईओ ने जी की तरफ से इस बोली में भाग लिया। राहुल लगभग एक साल पहले जी नेटवर्क के साथ दक्षिण एशिया के बिजनेस अध्यक्ष के रूप में जुड़े हैं। जोहरी ने खालिद अल जरूनी से बातचीत के बाद समझौते पर हस्ताक्षर किया। जरूनी इस लीग के चेयरमैन हैं और इमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष भी हैं। हालांकि इमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड अभी तक इस मामले में आधिकारिक एलान नहीं किया है। 

जी नेटवर्क से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि इस लीग में भाग लेने वाले अधिकतर खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से जुड़े हुए हैं। इस वजह से यह टूर्नामेंट प्रतिस्पर्धा से भरा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पाकिस्तान में भी होगा जी का निवेश
जी नेटवर्क ने मध्य एशिया में भी निवेश किया है। इस वजह से बाकी नेटवर्क की तुलना में उनकी इस लीग में ज्यादा रुचि रही होगी। सोनी के साथ विलय के बाद टेन स्पोर्ट्स के जरिए पाकिस्तान में भी इस ग्रुप का निवेश होगा। इस लीग में छह टीमें होंगी और फरवरी से मार्च के महीने में इसका आयोजन किया जा सकता है। इस लीग में हर फ्रेंचाइजी को 10 विदेशी खिलाड़ी खिलाने की अनुमति होगी। 

आईपीएल के मीडिया अधिकार सबसे महंगे
मौजूदा समय में आईपीएल के मीडिया अधिकारों की कीमत सबसे ज्यादा है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग के मीडिया अधिकारों की कीमत तीन हजार 771 करोड़ है। यह कीमत और ज्यादा  बढ़ने की संभावना है। आईपीएल की तुलना में द हंड्रेड, पाकिस्तान सुपर लीग, कैरीबियन प्रीमियर लीग और बिग बैश लीग की कीमत काफी कम है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें