फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL की मेजबानी के लिए तैयार UAE, विकेट तरोताजा रखने के लिए नहीं हो रहे वहां कोई मैच

Fri, 17 Jul 2020 04:52 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में कोविड-19 के बढ़त मामलों के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित करने की अटकलबाजियों के बीच दुबई सिटी के क्रिकेट एवं प्रतियोगिता प्रमुख सलमान हनीफ ने कहा कि वे इस तरह के बड़े टूर्नामेंट के आयोजन के लिए अपनी सुविधाओं को तैयार रख रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
आईपीएल - फोटो : IPL twitter
आईपीएल का आयोजन सितंबर-अक्टूबर में किया जा सकता है क्योंकि 18 अक्तूबर से 15 नवंबर के बीच ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। हनीफ ने ‘गल्फ न्यूज’ से बात करते हुए कहा कि दुबई स्पोर्ट्स सिटी इस टी-20 लीग के संभावित स्थल के तौर पर तैयार है। स्पोर्ट्स सिटी में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम और आईसीसी अकादमी शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 4
यूएई क्रिकेट बोर्ड - फोटो : ट्विटर
000हनीफ ने कहा, 'अगर कम समयावधि में अधिक मैचों का आयोजन किया जाता है तो स्टेडियम में नौ विकेट बहुत अच्छी स्थिति में हैं। हम विकेटों को तरोताजा रखने के लिए अन्य मैचों का आयोजन नहीं करेंगे।'
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
यूएई में कोरोना वायरस के 50,000 से अधिक मामले सामने आए हैं, जिनमें से 300 से अधिक लोगों ने जान गंवाई है। भारत में यह आंकड़ा दस लाख को पार कर चुका है और 25,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें