फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-19 विश्व कप: टीम इंडिया ने बांग्लादेशी खिलाड़ियों से नहीं मिलाया हाथ, टॉस के दौरान क्या हुआ? जानिए मामला

Sat, 17 Jan 2026 04:46 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुलावायो

सार

भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने शनिवार को अंडर-19 विश्व कप के मुकाबले में बांग्लादेश के उप-कप्तान से टॉस के दौरान हाथ नहीं मिलाया।
विज्ञापन
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : Jiohotsar (videograb)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और बांग्लादेश के बीच आज अंडर-19 विश्व कप का ग्रुप ए का रोमांचक मुकाबला जिम्बाब्वे के बुलावायो में खेला जा रहा है। इस मैच से पहले टॉस के वक्त भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने बांग्लादेश के उप-कप्तान से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IND vs BAN U19 Live Score: बारिश की वजह से रुका खेल, भारत 192/6; अभिज्ञान कुंडू का अर्धशतक
Trending Videos

टीमों की तरफ से नहीं बताई गई वजह
बारिश के कारण देरी से शुरू हुए इस मुकाबले के लिए जब बांग्लादेश के उप-कप्तान जवाद अबरार टॉस के लिए मैदान पर पहुंचे, तब भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस के बाद उनसे हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। हालांकि, अब तक दोनों टीमों की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की नो हैंडशेक नीति
  • यह पहला मौका नहीं है जब भारतीय खिलाड़ियों ने किसी अन्य टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार किया है।
  • इससे पहले पहलगाम नरसंहार और उसके बाद भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पिछले साल एशिया कप  में भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था।
  • तभी से भारत पाकिस्तान के खिलाफ नो हैंडशेक नीति का पालन कर रहा है।
विज्ञापन

भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों में खटास
  • हाल के दिनों में भारत और बांग्लादेश के बीच राजनीतिक और क्रिकेट संबंध खराब हुए हैं।
  • पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों पर कथित अत्याचार के विरोध में भारत के कई हिस्सों में बांग्लादेश विरोधी रैलियां निकाली गईं।
  • इसके अलावा बीसीसीआई ने भी आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया।
  • इसके बाद बीसीबी ने भारत में टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम भेजने से इनकार कर दिया और आईसीसी से उनके मुकाबले श्रीलंका स्थानांतरित करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें