फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U-19 WC: भारत-बांग्लादेश मैच में क्यों नहीं मिलाया दोनों कप्तानों ने हाथ? बीसीबी ने तोड़ी चुप्पी; बताई सच्चाई

Sat, 17 Jan 2026 10:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुलावायो

सार

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए अंडर-19 मुकाबले में दोनों टीमों के कप्तानों ने एक-दूसरे से क्यों हाथ नहीं मिलाया? इस पर अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने चुप्पी तोड़ी है। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : Jiohotsar (videograb)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और बांग्लादेश के बीच शनिवार को खेले गए अंडर-19 विश्व कप के मुकाबले से पहले दोनों कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया था। भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने बांग्लादेश के कार्यवाहक उप-कप्तान जवाद अबरार से हाथ नहीं मिलाया। इस पर अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा इस घटना को अनजाने में हुई चूक बताया।
विज्ञापन
Trending Videos

'अनजाने में हुई घटना'
बारिश के कारण मैच की शुरुआत में देरी हुई थी। टॉस के समय भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे और बांग्लादेश के उपकप्तान जवाद अबरार मौजूद थे, लेकिन सिक्का उछालने से पहले या बाद में दोनों के बीच किसी तरह का अभिवादन नहीं हुआ। इस घटना पर सफाई देते हुए बीसीबी ने कहा, 'विपक्षी कप्तान से हाथ न मिलाना पूरी तरह अनजाने में हुआ और यह एक क्षणिक असावधानी का परिणाम था। इसका उद्देश्य किसी भी तरह का अनादर या असम्मान दिखाना नहीं था।'
विज्ञापन

टीम प्रबंधन को बोर्ड ने दिए निर्देश
बीसीबी ने बताया कि नियमित कप्तान अजिजुल हकीम बीमारी के कारण टॉस में शामिल नहीं हो सके थे और उनकी जगह उपकप्तान जवाद अबरार ने टीम का प्रतिनिधित्व किया। बोर्ड ने कहा कि उसने इस अनजानी और अवांछित घटना को गंभीरता से लिया है, क्योंकि खेल भावना और विरोधी टीम के प्रति सम्मान बनाए रखना बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व करने वाले हर खिलाड़ी की बुनियादी जिम्मेदारी है। टीम प्रबंधन को इस संबंध में तुरंत आवश्यक निर्देश दिए गए हैं और खिलाड़ियों को खेल भावना, आपसी सम्मान और सौहार्द बनाए रखने की याद दिलाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें