फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U19 Asia Cup: भारत का पहला मैच यूएई से, 25 दिसंबर को पाकिस्तान से होगा मुकाबला

Thu, 23 Dec 2021 12:44 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, यूएई

सार

अंडर-19 एशिया कप में भारत का पहला मुकाबला यूएई से होगा। वहीं दूसरे मैच भारत अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। वहीं तीसरे मैच में टीम इंडिया अफगानिस्तान से भिड़ेगी। 
विज्ञापन
अंडर 19 एशिया कप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंडर-19 एशिया कप में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। इन दोनों टीमों का मुकाबला 25 दिसंबर को होगा। वहीं आज टीम इंडिया यूएई के खिलाफ खेल रही है। पहले मैच में भारत को यूएई के खिलाफ ज्यादा मुश्किलें नहीं होंगी, क्योंकि यूएई की टीम का स्तर भारतीय खिलाड़ियों से काफी पीछे है, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों को सतर्क रहना होगा। वहीं भारत का तीसरा मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ है। अफगान टीम के खिलाफ भी टीम इंडिया जीत की प्रबल दावेदार होगी। 
विज्ञापन




यश धुल हैं भारत के कप्तान
इस टूर्नामेंट में यश धुल भारत के कप्तान होंगे और आंध्र प्रदेश के रशीद को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। भारत की यही टीम अगले साल वेस्टइंडीज में होने वाले अंडर-19 वर्ल्डकप में भी भाग लेगी। भारत की टीम में 17 खिलाड़ियों को जगह दी गई है और पांच रिजर्व खिलाड़ी भी रखे गए हैं। अंडर-19 वर्ल्डकप 2022 में कुल चार ग्रुप बनाए गए हैं। भारत को ग्रुप-बी में रखा गया है। इस ग्रुप में आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका और युगांडा बाकी तीन टीमें हैं। 

अंडर-19 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम
यश धुल (कप्तान) हरनूर सिंह, अंगक्रिश रघुवंशी, एसके रशीद, निशांत सिंधू, सिद्धार्थ यादव, अनीश्वर गौतम, दिनेश बाना, अराध्य यादव, राज अंगद बावा, मानव परख, कौशल तांबे, आरएस हनगरगेकर, वासू वत्स, विकी ओस्तवाल, रविकुमार और गर्व सांगवान। 
विज्ञापन


रिजर्व खिलाड़ी
रिषित रेड्डी, उदय सहारन, अंश गोसाई, अमृत राज उपाध्याय, पीएम सिंह राठौर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें