फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U-19 World Cup: गोंगदी तृषा के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत जीता, श्रीलंका को 60 रन से हराकर सुपर 6 में पहुंचा

Thu, 23 Jan 2025 05:40 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर

सार

बल्लेबाजी के लिए मुश्किल परिस्थितियों में तृषा ने 44 गेंदों की पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया जिससे भारत को नौ विकेट पर 118 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 58 रन ही बना सकी। भारत ने ग्रुप चरण के अपने अभियान को तीन मैचों में तीन जीत के साथ खत्म किया।
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलामी बल्लेबाज गोंगदी तृषा की 49 रन की पारी और तेज गेंदबाजों की नयी गेंद से शानदार गेंदबाजी से भारत ने बृहस्पतिवार को यहां श्रीलंका पर 60 रन की एकतरफा जीत के साथ ग्रुप ए में शीर्ष पर रहते हुए आईसीसी अंडर-19 टी20 महिला विश्व कप के सुपर सिक्स में प्रवेश किया।
विज्ञापन


बल्लेबाजी के लिए मुश्किल परिस्थितियों में तृषा ने 44 गेंदों की पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया जिससे भारत को नौ विकेट पर 118 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। मिथिला विनोद (10 गेंद में 16 रन) और वीजे जोशीथा (नौ गेंद में 14 रन) ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाए।

इसके बाद तेज गेंदबाज जोशीथा (17 रन पर दो विकेट) और शबनम शकील (नौ रन पर दो विकेट) ने शुरुआती चार ओवर में दो-दो विकेट झटक कर श्रीलंका का स्कोर चार विकेट परनौ रन कर दिया। अगले ओवर में कप्तान मनुडी नानायककारा के रन आउट होने से उसकी 12 रन तक आधी टीम पवेलियन पहुंच गई। श्रीलंका की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 58 रन ही बना सकी। भारत ने ग्रुप चरण के अपने अभियान को तीन मैचों में तीन जीत के साथ खत्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका के लिए रश्मिका सेवांडी (12 गेंद में 15 रन) ही दोहरे अंक में रन बना सकी। वह अच्छी लय में दिख रही थी लेकिन जरूरी रन रेट को कम करने के लिए पारुणिका सिसोदिया (सात रन पर दो विकेट) की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में मिथिला विनोद को कैच देकर आउट हो गई। आयुषी शुक्ला (13 रन पर एक विकेट) और मलयेशिया के खिलाफ पांच रन पर पांच विकेट लेने वाली वैष्णवी शर्मा (चार ओवर में तीन रन पर एक विकेट) ने भी श्रीलंका के बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका नहीं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें