फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U-19 World Cup: पाकिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक जीत, मैच में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी

Tue, 04 Feb 2020 11:24 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
भारतीय अंडर 19 टीम - फोटो : सोशल मीडिया
चार बार की चैंपियन टीम इंडिया ने मंगलवार को पाकिस्तान को 10 विकेट से हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम सातवीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। 
 
विज्ञापन

2 of 7
इंडिया vs पाकिस्तान - फोटो : social media
दक्षिण अफ्रीका में खेले गए अंडर-19 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में भारतीय गेंदबाजों के आगे पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए। 43.1 ओवर में पूरी पाक टीम 172 रन पर सिमट गई। जवाब में भारत ने 88 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला 10 विकेट से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

3 of 7
भारत बनाम पाकिस्तान U19 सेमी फाइनल लाइव स्कोर - फोटो : अमर उजाला
नौ फरवरी को फाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच जीतने वाली टीम से होगा। इस मैच में यशस्वी जायसवाल और दिव्यांश सक्सेना के बीच रिकॉर्ड साझेदारी हुई है। इसके साथ ही कई अहम रिकॉर्ड भी बने। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं उन रिकॉर्डस् पर...
 

4 of 7
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : Cricket World Cup twitter
अंडर-19 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच को 10 विकेट से जीतने वाली टीम इंडिया पहली टीम बन गई है।
विज्ञापन

5 of 7
यशस्वी जयसवाल - फोटो : file photo
अंडर-19 वर्ल्ड कप में यशस्वी जायसवाल और दिव्यांश सक्सेना ने रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी की। दोनों के बीच 176 रन की साझेदारी हुई। जायसवाल ने 113 गेंदों में आठ चौके और चार छक्के की मदद से 105 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। वहीं, दिव्यांश ने 99 गेंदों में छह चौके की मदद से 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन

6 of 7
जायसवाल - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज इस टूर्नामेंट में अभी तक सबसे ज्यादा स्कोर किए हैं। उन्होंने अभी तक तीन अर्धशतक और एक शतकों के साथ 312 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अंडर-19 वर्ल्ड कप - फोटो : file photo
अंडर-19 वर्ल्ड कप में फाइनल में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाली टीम बनी भारत। लगातार तीसरी और कुल सातवीं बार फाइनल खेलेगी टीम इंडिया। वहीं, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया ने क्रमशः पांच-पाच बार फाइनल खेला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें