फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी मिल्स CPL में भी दिखाएंगे दम

Thu, 02 Mar 2017 02:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
टायमल मिल्स
विज्ञापन
आईपीएल 10 की नीलामी के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी टायमल मिल्स को कैरेबियन प्रीमियर लीग(सीपीएल) की ड्राफ्ट सूची की में शामिल किया गया है। वह सीपीएल नीलामी में सबसे पसंदीदा खिलाड़ी माने जा रहा हैं। वहीं ड्राफ्ट सूची में अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी और राशिद खान को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि इंग्लैंड के पेसर मिल्स को आईपीएल 10 की नीलामी में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने 12 करोड़ रुपये में खरीदा है। उन्हें खरीदनें के लिए कई टीमों में होड़ लगी हुई थी। वहीं इंग्लैंड के पूर्व लेफ्ट आर्म स्पिनर मोन्टी पनेसर भी चार खिलाड़ियों की ड्राफ्ट सूची में शामिल हैं।

अफगानिस्तानी खिलाड़ी भी विदेशी लीग सीपीएल में अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं। आईपीएल 10 की नीलामी में 4 करोड़ रूपये में बिकने वाले खिलाड़ी राशिद खान और 30 लाख में बिकने वाले नबी को भी ड्राफ्ट सूची में शामिल किया गया है। सूची में क्रिकेट खेलने वाले देशों के 258 खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपीएल 2017 होगा अबतक का सबसे बेहतरीन सीजन

- फोटो : Twitter
सीपीएल के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी ने बताया कि 'क्रिकेट के छोटे प्रारुप टी20 ने खेल में तेजी से बदलाव किए हैं। उम्मीद है कि क्रिकेट की दुनिया के कई बेहतरीन खिलाड़ी सीपीएल 2017 को अबतक का सबसे बेहतरीन सीजन बनाएंगे।'

बता दें कि सीपीएल में खिलाड़ियों को ड्राफ्ट के जरिए खरीदा जाता है। जिसमें डायमंड, सिल्वर, प्लेटिनम, गोल्ड और इमरजिंग जैसे कैटिगरी को शामिल किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें