फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना फिर बनी बाधा: ICC ने दो पुरुष विश्व कप चैलेंज लीग सीरीज का कार्यक्रम बदला

Thu, 08 Apr 2021 02:15 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • सीरीज अब समय से पहले नवंबर/दिसंबर में होगी
  • कनाडा में होने वाली श्रृंखला का आयोजन अगले साल
विज्ञापन
वर्ल्ड कप - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरुष विश्व कप चैलेंज लीग ए की बाकी बची दो सीरीज के कार्यक्रम में कोविड-19 महामारी के कारण बदलाव किया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने गुरुवार को यह जानकारी दी। ये दोनों सीरीज भारत में 2023 में होने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप के क्वालीफाइंग टूर्नामेंट का हिस्सा हैं।

विज्ञापन


विश्व कप चैलेंज लीग ए के अंतर्गत बाकी बचे 30 लिस्ट ए मैच अंतिम दो सीरीज के दौरान खेले जाने थे। कनाडा, डेनमार्क, मलेशिया, कतर, सिंगापुर और वनातु को 15 से 28 अगस्त के बीच कनाडा में दूसरी सीरीज खेलनी थी जबकि तीसरी सीरीज मलेशिया में 2022 में होनी थी।

आईसीसी के प्रतियोगिता प्रमुख क्रिस टेटली ने विज्ञप्ति में कहा, 'दो पुरुष क्रिकेट विश्व कप चैलेंज लीग ए सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है, जिससे कि सदस्यों को मौजूदा कोविड-19 दिशानिर्देश और पाबंदियों को देखते हुए अपने देश में टूर्नामेंट की मेजबानी का सर्वश्रेष्ठ संभावित मौका मिल सके।'
विज्ञापन


कनाडा की टीम अभी नेट रेन रेट में सिंगापुर से बेहतर स्थिति के कारण शीर्ष पर चल रही है। दोनों टीमों के आठ अंक हैं। टूर्नामेंट की समाप्ति पर एक टीम को विश्व कप क्वालीफायर प्लेऑफ के छह स्थानों में से एक में जगह मिलेगी जो 2023 में खेला जाएगा। चैलेंज लीग बी में शीर्ष पर रहने वाली टीम और क्रिकेट विश्व कप लीग दो की निचली चार टीमें भी क्वालीफायर प्लेऑफ में खेलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें