फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट में डोपिंग: टीम इंडिया के विकेटकीपर और लेग स्पिनर को देना होगा NADA को टेस्ट

Thu, 11 Mar 2021 09:23 AM IST
अंशुल तलमले हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

नेशनल डोप टेस्टिंग एजेंसी ने क्रिकेटरों के अपने रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल (आरटीपी) में परिवर्तन करते हुए टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज के अलावा वन-डे टीम के सदस्य लेग स्पिनर को शामिल कर लिया है। हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में धूम मचाने वाले इस विकेटकीपर-बल्लेेबाज के अलावा विश्व कप टीम के सदस्य लेग स्पिनर को अपने व्हेयर अबाउट की जानकारी नाडा को देनी होगी। इन दोनों क्रिकेटरों को सैंपलिंग के लिए अपना तय समय नाडा को देना होगा। नाडा ने लंबे समय बाद अपने आरटीपी में परिवर्तन किया है।

विज्ञापन


नाडा ने पहली बार 2019 में क्रिकेटरों को आरटीपी में शामिल किया था। हालांकि उसकी ओर से आरटीपी में शामिल पुजारा, राहुल,जडेजा, मंधाना और दीप्तिका सैंपल बीते वर्ष यूएई में हुए आईपीएल के दौरान पहली बार लिया गया। इनमें से एक पुरुष क्रिकेटर को इस दौरान आईसीसी ने अपने आरटीपी में शामिल कर लिया, जिसके चलते उसे नाडा ने अपने पूल से निकाल दिया।

चेन्नई व अहमदाबाद में लिए सैंपल: भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई और अहमदाबाद में खेली गई चार टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान भी नाडा ने सैंपलिंग अभियान जारी रखा। पहले दो टेस्ट मैचों में कुछ क्रिकेटरों के सैंपल लिए गए। इसके अलावा तीसरे टेस्ट के दौरान भी पांच के सैंपल लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें