टीम इंडिया के महान बल्लेबाज और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के नाम टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली सभी टीमों के खिलाफ शतक ठोकने का अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। क्रिकेट के जेंटलमैन कहे जाने वाले द्रविड़ को मुश्किल से मुश्किल परिस्थियों में भी विरोधी टीम के सामने दीवार की तरह खड़े होकर मैच जिताने वाले खिलाड़ियों के रूप में जाना जाता हैं।
पढ़ेंः-
B'day special: यूं ही नहीं द्रविड़ को ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने दिया था 'द वॉल' का टैग, ये है असली वजह
आइये जानते हैं कि आज उनके जन्मदिन के मौके पर किन-किन दिग्गज खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर बर्थडे विश कियाः-
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इरफान पठान ने ट्वीट कर राहुल द्रविड़ को लिखा 'हैप्पी बर्थडे 'द वॉल'।'
टीम इंडिया के पूर्व महान दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ट्वीट कर कह, 'हमारे बीच बहुत सारे 'दीवार' हो सकते हैं, लेकिन अभी तक राहुल द्रविड़ उनमें से एक हैं। हैप्पी बर्थडे, जैम्मी! अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएं।'
हरभजन सिंह ने ट्वीट कर कहा, 'टीम इंडिया के दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ को जन्मदिन की शुभकामनाएं। क्या प्लेयर थे राहुल द्रविड़। इस दौरान उन्होंने एक गाना 'ना कोई है, ना कोई था...क्रिकेट में तुम्हारे जैसा' द्रविड़ को डेडिकेट किया। जबरदस्त बल्लेबाजी क्षमता और स्लिप कैचर।
हेमंग बदानी ने लिखा, 'यदि सुशीलता और सादगी को ईंटों में मापा जाता था, तो राहुल द्रविड़ अब तक चीन की अपनी 'महान दीवार' बना लेते। उनको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए बधाई।'
इसके साथ ही बीसीआई और आईसीसी ने भी राहुल द्रविड़ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
गौरतलब है कि अपने क्रिकेट करियर में राहुल द्रविड़ ने 164 टेस्ट में उन्होंने 52.31 की औसत से 13288 रन बनाए, जिसमें 36 शतक और 63 अर्धशतक शामिल रहे। इसी तरह 344 वन-डे मैचों में द्रविड़ ने 39.16 की औसत से 10889 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 83 अर्धशतक शामिल हैं। इतना ही नहीं द्रविड़ को स्लिप का बेहतरीन फिल्डरों में भी शुमार किया जाता था।