फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथ नजर आए महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत, फैंस ने ली चुटकी

Sat, 24 Jun 2017 04:30 PM IST
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
विज्ञापन
टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वेस्टइंडीज के दौरे पर है। इस सीरीज में क्लीन स्वीप के इरादे से उतरी कोहली की सेना के इरादों पर पहले वनडे में बारिश ने पानी फेर दिया और मैच बारिश में धुल गया। हालांकि, सीरीजी में अभी चार वनडे और बाकी हैं। इस मैच की तैयारी के दौरान सभी का ध्यान महेंद्र सिंह धोनी और उनका उत्तराधिकारी माने जाने वाले ऋषभ पंत पर गया।
विज्ञापन


इस बारे में स्पष्ट रूप के कहा पाना मुमकिन नहीं कि दोनों के बीच क्या बात हुई, मगर अंदाजा लगाया जा रहा है कि धोनी युवा पंत को कुछ गुर तो जरूर सीखाए होंगे। दोनों की तस्वीर को बीसीसीआई ने ट्वीट किया। बीसीसीआई ने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, 'वनडे से पहले एमएस धोनी ऋषभ पंत को प्रोत्साहित करते हुए'

#TeamIndia's @msdhoni giving a pep talk to @RishabPant777 ahead of the first ODI #WIvIND pic.twitter.com/73qvDpMyRG— BCCI (@BCCI) June 23, 2017
विज्ञापन

'देख पंत, तूम मेरी जगह मत लेना'

महेंद्र सिंह धोनी
बस फिर क्या धा, इस मौके को ट्विटर पर लोगों ने जमकर लपका और कई मजेदार ट्वीट किए। किसी ने इस पल को शानदार बताया तो कुछ लोगों ने चुटकी भी ली। इस फोटो के वायरल होते ही धोनी के फैन्स ने कमेंट करने शुरू कर दिए। जानिए लोगों ने क्या कहा ट्विटर पर:

#TeamIndia's @msdhoni giving a pep talk to @RishabPant777 ahead of the first ODI #WIvIND pic.twitter.com/73qvDpMyRG— BCCI (@BCCI) June 23, 2017

"इस खेल का सच्चा लीडर। युवाओं के लिए प्रेरणा। ऋषभ बहुत भाग्यशाली हैं जो उनको एमएसडी का मार्गदर्शन मिला। तुम पर गर्व है माही।"
 
#TeamIndia's @msdhoni giving a pep talk to @RishabPant777 ahead of the first ODI #WIvIND pic.twitter.com/73qvDpMyRG— BCCI (@BCCI) June 23, 2017

एक फैन ने लिखा कि धोनी भाई कह रहे हैं कि दोनों साथ में खेलेंगे तुम मुझे जल्दी अलविदा मत कहलवाना। वहीं एक अन्य फैन राहुल शर्मा ने लिखा, "धोनी कह रहे हैं कि देख तू नया है, मुझे रिप्लेस नहीं करना है।"
विज्ञापन

'धोनी को भगवान भी रिप्लेस नहीं कर सकता'

ऋषभ पन्त
Dhoni ko bhagwan bhi replace nahi kar sakta— Ajit Thorat (@AjitThorat500) June 23, 2017

अजीत नाम के 'हार्डकोर धोनी फैन' ने धोनी पर भरोसा जताते हुए लिखा, "धोनी को भगवान भी रिप्लेस नहीं कर सकता।"
 
There is no coach??... Don't worry...#Dhoni hai naa !#IndvsWI— IndiaFirst (@DineshPoonia78) June 23, 2017

महिपाल ने लिखा कि "पंत तुम बहुत लकी हो जो कैप्टन कूल से टिप्स ले रहे हो। इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए बधाई।" इंडिया फर्स्ट नाम के यूजर ने तो कोच मुद्दे को उठाते हुए लिखा, "कोई कोच नहीं है तो घबराने की जरूरत नहीं, धोनी है ना।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें