भारत के उभरते बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने एक बार फिर से बल्ले से प्रभावित किया है। दाएं हाथ के 24 वर्षीय बल्लेबाज ने विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार तीन शतक जड़कर राष्ट्रीय टीम के लिए अपनी दावेदारी ठोंकी है। आईपीएल के 14वें सीजन में 600 से अधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले ऋतुराज ने विजय हजारे ट्रॉफी में पिछले चार दिनों में तीसरा शतक जड़ दिया है। शनिवार को राजकोट में महाराष्ट्र और केरल के बीच खेले जा रहे मैच में गायकवाड़ ने 110 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 129 गेंदों पर 124 रन बनाए।
महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज ने इससे पहले मध्यप्रदेश के खिलाफ 112 गेंद पर 136 रन बनाए थे। जिसमें 14 चौके और 4 छक्के जड़े थे। इसके बाद दूसरे मुकाबले में भी उन्होंने शतकीय पारी खेली और छत्तीसगढ़ के खिलाफ 154 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। इस दौरान उन्होंने 143 गेंद का सामना किया था और14 चौके और 5 छक्के लगाए थे।
आईपीएल 2021 में दिखा दम:
ऋतुराज ने शुरू के दो मैचों में फेल होने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और 16 पारियों में 635 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 4 अर्धशतक भी लगाए। उन्होंने लीग में 64 चौके और 23 छक्के भी जड़े थे। चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज के रूप में अपना स्थान बना चुके ऋतुराज टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर रहे और ऑरेंज कैप हासिल किया। वह टूर्नामेंट के अब तक के सबसे युवा ऑरेंज कैप विनर बने।
दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए ठोकी दावेदारी
भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाना है जहां उसे तीन एकदिवसीय मुकाबले खेलने हैं। वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का अभी एलान होना बाकी है ऐसे में ऋतुराज ने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं समेत सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है और अपनी दावेदारी भी मजबूत कर ली है।
सोशल मीडिया पर हो रही सराहना