फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Centre of Excellence: कूली के इस्तीफे के बाद BCCI को उत्कृष्टता केंद्र में नए प्रशिक्षकों की तलाश, आवेदन मांगे

Thu, 07 Aug 2025 09:41 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रथम श्रेणी तेज गेंदबाज और इंग्लैंड के एशेज विजेता गेंदबाजी कोच कूली का बीसीसीआई के साथ तीन साल का करार खत्म हो गया था और वह कार्यकाल में विस्तार पर थे।
विज्ञापन
बीसीसीआई - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर गेंदबाजी कोच ट्रॉय कूली समेत पुराने प्रशिक्षकों के जाने के बाद बीसीसीआई अपने उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) के लिए नए कोचिंग स्टाफ की तलाश में है और गेंदबाजी, बल्लेबाजी, खेल विज्ञान और मेडिसिन विभाग में शीर्ष पदों के लिए आवेदन मंगवाए गए हैं।
विज्ञापन


वीआरवी सिंह ले सकते हैं कूली की जगह
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रथम श्रेणी तेज गेंदबाज और इंग्लैंड के एशेज विजेता गेंदबाजी कोच कूली का बीसीसीआई के साथ तीन साल का करार खत्म हो गया था और वह कार्यकाल में विस्तार पर थे। 59 वर्ष के कूली को 2021 के आखिर में एनसीए का गेंदबाजी कोच बनाया गया था। उनकी जगह भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वीआरवी सिंह ले सकते हैं जिन्होंने कूली के साथ काम किया है।

ये पद भी खाली
मेडिकल टीम के प्रमुख नितिन पटेल समेत स्टाफ के कई सदस्यों के जाने के बाद कई पद रिक्त हैं। पटेल ने मार्च में पद से इस्तीफा दिया था। स्पिन गेंदबाजी कोच साइराज बहुतुले भी जा चुके हैं और अब राजस्थान रॉयल्स के सहयोगी स्टाफ में हैं। एनसीए के एक और कोच सितांशु कोटक राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन


वीवीएस लक्ष्मण का कार्यकाल भी हो रहा समाप्त
भारत के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण का सीओई प्रमुख के तौर पर कार्यकाल इस साल के आखिर में खत्म हो रहा है और समझा जाता है कि वह इसका नवीनीकरण कराना नहीं चाहते। ऐसी संभावना है कि उन्हें 2027 वनडे विश्व कप तक पद पर बने रहने के लिए बोला जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें