फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोनाथन ट्रोट ने नहीं दिखाई खेल भावना

Thu, 15 Nov 2012 08:17 PM IST
अहमदाबाद/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड के जोनाथन ट्रोट ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन खेल भावना के विपरीत आचरण किया। उन्होंने कैच गिरने के बावजूद इसके लिए अपील की, जिसके कारण तीसरे अंपायर की मदद लेनी पड़ी।
विज्ञापन


चाय के विश्राम के बाद भारत का स्कोर जब तीन विकेट पर 259 रन था तब कोहली चार रन पर खेल रहे थे। कोहली ने ग्रीन स्वान की गेंद पर कट लगाने का प्रयास किया लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में ट्रोट के पास पहुंच गई। गेंद ट्रोट की हथेली पर लगकर उछल गई। उन्होंने कैच करने के लिए डाइव भी लगाया लेकिन तब भी कैच नहीं कर पाए।

इसके बावजूद उन्होंने कैच की अपील की और मैदानी अंपायरों को तीसरे अंपायर सुधीर असनानी की मदद लेनी पड़ी। लेकिन टीवी रीप्ले से साफ हो गया कि जब उन्होंने डाइव लगाकर कैच करने की कोशिश की तो गेंद उनके हाथ से छिटककर नीचे गिर गई थी। अभी यह देखना बाकी है कि मैच रेफरी रोशन महानामा उनके खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं क्योंकि उनका आचरण खेल भावना के विपरीत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें