फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tri-Series: तबियत खराब या कुछ और? पाकिस्तान में त्रिकोणीय सीरीज से पहले श्रीलंका के दो खिलाड़ी स्वदेश लौटे

Mon, 17 Nov 2025 10:38 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी

सार

पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के खिलाफ मंगलवार से शुरू हो रही टी20 त्रिकोणीय सीरीज से पहले श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका और तेज गेंदबाज असिथ फर्नांडो स्वदेश लौटेंगे।
विज्ञापन
श्रीलंका टीम - फोटो : @OfficialSLC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के खिलाफ मंगलवार से शुरू हो रही टी20 त्रिकोणीय सीरीज से पहले श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका और तेज गेंदबाज असिथ फर्नांडो स्वदेश लौटेंगे। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों की तबित खराब होने के बाद यह फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन

तबियत खराब होने के बाद स्वदेश लौटेंगे असलंका और फर्नांडो
एसएलसी ने बयान में कहा कि असलंका के स्वदेश लौटने के बाद दसुन शनाका को त्रिकोणीय सीरीज के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं, तेज गेंदबाज असिथ फर्नांडो की जगह पवन रत्नायके को टीम में शामिल किया गया है।एसएलसी ने 'एक्स' पर लिखा, 'दो खिलाड़ी स्वदेश लौट रहे हैं। कप्तान चरित असलंका और तेज गेंदबाज असिथ फर्नांडो। दोनों ही बीमारी हैं और स्वदेश लौटेंगे। दोनों खिलाड़ी श्रीलंका, पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली आगामी त्रिकोणीय सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे।'

बोर्ड ने बीमारी की प्रकृति के बारे में विस्तार से नहीं बताया। एसएलसी ने कहा कि दोनों को वापस बुलाया गया है जिससे कि व्यस्त सत्र से पहले उन्हें उचित चिकित्सा सुविधा मिल सके। बयान के अनुसार, 'यह एहतियाती फैसला यह सुनिश्चित करता है कि उन्हें उचित देखभाल मिले और भविष्य के मुकाबलों से पहले उन्हें ठीक होने के लिए पर्याप्त समय मिले।'
 
विज्ञापन

स्वदेश लौटने की वजह सिर्फ स्वास्थ्य या कुछ और...
असलंका और फर्नांडो के अचानक स्वदेश लौटने के फैसले ने सभी को चौंका दिया है। हाल ही में पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुए एक घातक आत्मघाती विस्फोटक हमले के बाद श्रीलंका के खिलाड़ियों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए घर लौटने की इच्छा जताई थी। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख मोहसिन नकवी ने उन्हें कड़ी सुरक्षा का आश्वासन दिया जिसके बाद मेहमान टीम ने वहीं रुकने का फैसला किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें