भारत ने पहले तीन मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की और बोल्ट ने कहा कि मेहमान टीम को अपने करिश्माई कप्तान विराट कोहली की कमी खली। उन्होंने कहा, 'बेशक उन्हें अपने कप्तान जैसे स्तरीय खिलाड़ी की कमी खली। यह सब उनके शीर्ष क्रम को दबाव में डालने से जुड़ा था, यही हमारी योजना थी।'
बोल्ट ने कहा, 'उनेक शीर्ष क्रम को ध्वस्त करना और मध्यक्रम को समेटना काफी संतोषजनक था, हमें पता था कि हमारे पास योजना है, बस इसे लागू करना था। बोल्ट ने कहा कि विकेट हासिल करने के बाद वह लय में आ गए और गेंद बाद में भी स्विंग कर रही थी जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया।' इनपुट-भाषा