फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड टीम का बड़ा फैसला, 2 बड़े गेंदबाजों को किया बाहर

Tue, 15 Dec 2015 04:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने देश में 2012 से टेस्ट में लगातार अजेय रहने वाली न्यूजीलैंड की टीम ने साहसिक फैसला लेते हुए टेस्ट सीरीज के बाद होने वाले वनडे सीरीज के शुरुआती 3 मुकाबलों के लिए टीम से बाहर कर दिया है।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा करते हुए टीम के तेज गेंदबाजों ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। दोनों ही गेंदबाज किवी टीम की गेंदबाजी आक्रमण के मुख्य हथियार रहे हैं लेकिन वह वनडे सीरीज के शुरुआती मुकाबलों में नहीं होंगे।

ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान टीम का हिस्सा नहीं थे। तब बोल्ट चोटिल थे जबकि साउदी को आराम दिया गया था। लेकिन दोनों ने नवंबर के शुरुआत में एक के बाद एक करके 4 टेस्ट मैच खेला था। दोनों नए साल के अवसर पर खेले जाने वाले 'नेल्सन वनडे' में वापसी करेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पहले 2 मैचों के बाद साउदी करेंगे वापसी

किवी टीम के कोच माइक हेसन ने ट्रेंट बोल्ट के बारे में कहा, ''वह हैमिल्टन में खेले जाने वाले टेस्ट मैच को मिलाकर लगातार 5 टेस्ट मैच खेल लेंगे। यह लंबा सीजन रहा है और हम चाहते हैं कि हेगले में पहले वनडे से पहले नए सिरे से शुरुआत की जाए।'' साउदी की जगह पहले 2 मैचों में मैट हेनरी को रखा गया है। उनके साथ टीम में अन्य तेज गेंदबाज हैं मिचेल मैक्लेघन, एडम मिलने और डग ब्रेसवेल।

न्यूजीलैंड की 13 सदस्यीय टीम में शामिल हेनरी निकोल्स एकमात्र नया चेहरा है। 24 साल के हेनरी एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में फिरकी गेंदबाजी का जिम्मा लेफ्ट ऑर्म ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर और लेग स्पिनर इश सोढ़ी के हाथों में होगा।

टीम की कमान विस्फोटक बल्लेबाज ब्रैंजन मैकुलम के हाथों में है। जबकि बल्लेबाजी में केन विलियम्सन और रॉस टेलर भी मुख्य हथियार हैं। श्रीलंका ने इस साल 2015 में एकमात्र वनडे सीरीज शुरुआत में ही जीती थी। उनकी आखिरी जीत वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली थी जबकि जनवरी में ही उसे न्यूजीलैंड में मेजबान टीम के हाथों हार मिली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें