फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Final: ट्रेविस हेड ने शतक के साथ बनाए कई रिकॉर्ड, आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में सबसे बड़ी साझेदारी की

Thu, 08 Jun 2023 10:52 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ट्रेविस हेड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही वह क्लाइव लॉयड और सचिन तेंदुलकर के खास क्लब में शामिल हो गए हैं।
 
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 2021-23 चक्र का फाइनल मैच इंग्लैंड के ओवल में खेला जा रहा है। टेस्ट चैंपियन बनने के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट पर 327 रन बनाए हैं और खिताबी मुकाबले में बेहतर स्थिति में है। ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड 146 और स्टीव स्मिथ 95 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने 76 रन पर ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट गिरा दिए थे। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए ट्रेविस हेड ने तेजी से रन बनाए और अपनी टीम को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। 
विज्ञापन


इस मैच में शतक लगाने के साथ ही ट्रेविस हेड ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। टेस्ट चैंपिनशिप के पहले फाइनल में कोई भी बल्लेबाज शतकीय पारी नहीं खेल पाया था। टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में फिलहाल सबसे बड़ा स्कोर भी हेड के नाम ही है। वह अभी भी नाबाद हैं और दूसरे दिन उनके पास दोहरा शतक लगाने का मौका होगा। 




सचिन और क्लाइव लॉयड के क्लब में शामिल
किसी आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच में पहला शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में ट्रेविस हेड भी शामिल हो गए हैं। वनडे विश्व कप के नॉकआउट मैच में पहला शतक वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्लाइव लॉयड ने लगाया था। वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी के नॉकआउट मैच में पहला शतक भारत के सचिन तेंदुलकर के बल्ले से निकला था। अब टेस्ट चैंपियनशिप का पहला शतक ट्रेविस हेड ने लगाया है। 
विज्ञापन


आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में सबसे बड़ी साझेदारी
इस मैच में ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ चौथे विकेट के लिए 251 रन की साझेदारी कर चुके हैं। इसके साथ ही इस जोड़ी ने विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। यह आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले 2003 विश्व कप में एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन ने भारत के खिलाफ नाबाद 234 रन की साझेदारी की थी। अब स्मिथ और हेड के पास मैच के दूसरे दिन इस साझेदारी को और बड़ी करने का मौका होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें