फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2016 में ये पारियां रहीं टेस्ट क्रिकेट में बेस्ट

Tue, 27 Dec 2016 01:49 AM IST
नवीन चौहान / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
क्रिकेट
साल 2016 टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिहाज से अच्छा रहा। भारतीय टेस्ट बल्लेबाजों के लिए भी यह साल बेहतरीन साबित हुआ। इस साल टेस्ट क्रिकेट में 2 तिहरे शतक लगे जिसमें से एक भारतीय ने लगाया। वहीं इस साल दुनिया भर के बल्लेबाज केवल आठ दोहरे शतक लगा सके। जिसमें से तीन दोहरे शतक भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम रहे। कुछ खिलाड़ी दोहरे शतक तक पहुंचे लेकिन लेकिन अपने शतक को दोहरे शतक में तब्दील नहीं कर सके। आईए नजर डालते हैं साल 2016 की सबसे बड़ी टेस्ट पारियों पर...

 
Trending Videos
विज्ञापन

साल 2016 में ये पारियां रहीं टेस्ट क्रिकेट में बेस्ट

2 of 13
अजिंक्य रहाणे - फोटो : getty
12. अजिंक्य रहाणे 
 
भारत के मध्यम क्रम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी की। रहाणे ने कीवी टीम के खिलाफ इंदौर में 188 रन की पारी खेली। रहाणे दुर्भाग्यशाली रहे और अपना दोहरा शतक पूरा नहीं कर सके। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 513 मिनट तक बल्लेबाजी करते हुए 381 गेंदों का सामना किया। अपनी पारी में रहाणे ने 18 चौके और 4 छक्के जड़े।
 
विज्ञापन

साल 2016 में ये पारियां रहीं टेस्ट क्रिकेट में बेस्ट

3 of 13
केएल राहुल - फोटो : BCCI
11. केएल राहुल 
भारत के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में 199 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान राहुल ने 450 मिनट तक बल्लेबाजी की और 311 गेंदों का सामना किया। वह 199 रन बनाकर आउट हो गए इसके साथ ही इस स्कोर पर आउट होने वाले वह दुनिया के 9वें खिलाड़ी बने। अपनी इस पारी में राहुल ने 16 चौके और 3 छक्के जड़े। 

 

साल 2016 में ये पारियां रहीं टेस्ट क्रिकेट में बेस्ट

4 of 13
विराट कोहली - फोटो : BCCI
10. विराट कोहली

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वेस्टइंडीज में 200 रन की पारी खेली थी। इस पारी के साथ ही विराट विदेश में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने थे। अपनी इस धमाकेदार पारी में विराट ने 375 मिनट तक बल्लेबाजी की और 283 गेंदों का सामना करते हुए 24 चौकों की मदद से दोहरा शतक जड़ा। 

 
विज्ञापन

साल 2016 में ये पारियां रहीं टेस्ट क्रिकेट में बेस्ट

5 of 13
हाशिम आमला - फोटो : ESPN
9 हाशिम अमला
 दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला के नाम साल की 9वीं सबसे बड़ी टेस्ट पारी रही। समय के हिसाब से उनकी पारी साल की सबसे लंबी पारी रही। अमला ने केपटाउन में इंग्लैंड के खिलाफ 707 मिनट तक बल्लेबाजी करते हुए 477 गेंदों में 27 चौकों की मदद से शानदार 201 रन बनाए। 
 
विज्ञापन

साल 2016 में ये पारियां रहीं टेस्ट क्रिकेट में बेस्ट

6 of 13
कोहली
8 विराट कोहली

विराट कोहली ने साल का दूसरा दोहरा शतक न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में लगाया। विराट ने 536 मिनट तक बल्लेबाजी करते हुए 366 गेंद में 211 रन बनाए। अपनी इस पारी में विराट ने 20 चौके लगाए। इस पारी के साथ ही विराट बतौर कप्तान दो दोहरे शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान भी बने। उनकी यह पारी साल की आठवीं सबसे बड़ी टेस्ट पारी थी। 

 
विज्ञापन

साल 2016 में ये पारियां रहीं टेस्ट क्रिकेट में बेस्ट

7 of 13
यूनिस खान - फोटो : getty
7 यूनिस खान
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान ने ओवल के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 308 गेंदों में 218 रन बनाए। 451 मिनट लंबी अपनी पारी में यूनिस ने 31 चौके और 4 छक्के जड़े। यूनिस की यह पारी साल 2016 की सातवीं सबसे लंबी टेस्ट पारी साबित हुई। 

 

साल 2016 में ये पारियां रहीं टेस्ट क्रिकेट में बेस्ट

8 of 13
विराट कोहली - फोटो : getty
6 विराट कोहली 

विराट कोहली ने साल 2016 में अपना तीसरा दोहरा शतक इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट में बनाया। मुंबई में विराट ने 515 मिनट तक बल्लेबाजी करते हुए 340 गेंदों का सामना किया और शानदार 235 रन बनाए। विराट ने अपनी पारी में 25 चौके और एक छक्का लगाया। इसके साथ ही विराट ने लगातार तीन टेस्ट सीरीज में दोहरा शतक लगाने का कारनामा कर दिखाया। बतौर कप्तान 3 दोहरे शतक लगाने वालों की सूची में सर डॉन ब्रैडमैन के साथ अपना नाम दर्ज करवा लिया। विराट की यह पारी साल 2016 की छठवीं लंबी पारी रही। 

 

साल 2016 में ये पारियां रहीं टेस्ट क्रिकेट में बेस्ट

9 of 13
एडम वोग्स
5. एडम वोग्स 
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एडम वोग्स इस साल पांचवीं सबसे लंबी पारी खेलने वाले बल्लेबाज रहे। वोग्स ने चिर प्रतिद्वंदी न्यूजीलैंड के खिलाफ 364 गेंदों में 239 रन बनाए। 504 मिनट लंबी अपनी पारी में वोग्स ने 30 चौके और 3 छक्के लगाए। 

 

साल 2016 में ये पारियां रहीं टेस्ट क्रिकेट में बेस्ट

10 of 13
जो रूट - फोटो : Cricket Country
4 जो रूट 
इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने साल 2016 की चौथी सबसे लंबी पारी खेली। रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ मैनचेस्टर में 406 गेंदों में शानदार 254 रन बनाए। समय के लिहाज से उनकी 614 मिनट की पारी साल की तीसरी सबसे लंबी पारी रही। अपनी इस पारी में रूट ने 27 चौके जड़े।

 

साल 2016 में ये पारियां रहीं टेस्ट क्रिकेट में बेस्ट

11 of 13
बेन स्टोक्स - फोटो : Guardian
3 बेन स्ट्रोक्स
इंग्लैंड के आतिशी बल्लेबाज बेन स्ट्रोक्स ने साल 2016 में टेस्ट क्रिकेट की तीसरी सबसे लंबी और सबसे ज्यादा आतिशी पारी खेली। स्ट्रोक्स ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए। 198 गेंदों में 258 रन बनाए। यह इस साल का सबसे तेज दोहरा शतक रहा। स्ट्रोक्स ने अपनी इस पारी के दौरान 30 चौके और 11 गगनचुंबी छक्के भी जड़े। इस लिहाज से इस पारी में इस साल सबसे ज्यादा बार(41) गेंद बाउंड्री के पार गई।


 

साल 2016 में ये पारियां रहीं टेस्ट क्रिकेट में बेस्ट

12 of 13
अजहर अली - फोटो : getty
2 अजहर अली

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अजहर अली ने साल 2016 का पहला तिहरा शतक जड़कर अपना नाम हमेशा के लिए क्रिकेट इतिहास में अमर करवा लिया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दुबई में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में अजहर ने तिहरा शतक जड़ा। इस लिहाज से पिंक बॉल और डेनाइट टेस्ट में तिहरा शतक जड़ने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। अपनी 658 मिनट की पारी में अजहर ने 469 गेंदों का सामना किया जिसमें 23 चौके और 2 छक्के शामिल थे। समय के आधार पर भी यह साल की दूसरी सबसे लंबी टेस्ट पारी रही। 

 
विज्ञापन

साल 2016 में ये पारियां रहीं टेस्ट क्रिकेट में बेस्ट

13 of 13
करुण नायर - फोटो : espncricinfo
1 करुण नायर

भारत के युवा बल्लेबाज करुण नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में 303 रनों की नाबाद पारी खेलकर इतिहास रच दिया। वह वीरेंद्र सहवाग के बाद टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय  बल्लेबाज बने। उनकी यह पारी विश्व क्रिकेट की सबसे लंबी टेस्ट पारी रही। अपनी इस पारी में करुण ने 32 चौके और 4 छक्के जड़े।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें