फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: जब-जब भारत ने रोमांचक सीरीज खेली, कौशल और साहस की कड़ी परीक्षा हुई; जानें ऐसी पांच टेस्ट सीरीज

Tue, 05 Aug 2025 03:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज के दौरान कई उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिले जिससे कड़े मुकाबले वाली सीरीज की लंबी सूची में एक और चमकदार पन्ना जुड़ गया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ जबकि कोई टेस्ट सीरीज रोमांच के चरम पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : BCCI X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट 2-2 से ड्रॉ कराकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। भारत ने इंग्लैंड में 2007 से कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती थी। इस बार इस युवा भारतीय टीम को कई क्रिकेट पंडित दावेदार भी नहीं मान रहे थे, लेकिन गिल की कप्तानी में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और सीरीज में पिछड़ने के बावजूद बराबरी हासिल कर ली। 
विज्ञापन

इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत 
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून को लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच से हुई जहां भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। भारत ने बर्मिंघम में खेले गए अगले टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर की। तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स में खेला गया जहां भारत ने दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन उसे अंतिम दिन करीबी हार का सामना करना पड़ा। इससे इंग्लैंड ने 2-1 की बढ़त बनाई। चौथा टेस्ट मैनचेस्टर में हुआ जिसे भारत ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर की मदद से ड्रॉ कराया। पांचवां टेस्ट लंदन के ओवल मैदान पर होना था और भारत के लिए सीरीज ड्रॉ कराने का यह आखिरी मौका था। भारत ने इंग्लैंड के सामने 374 रनों का लक्ष्य रखा। इंग्लैंड की टीम जो रूट और हैरी ब्रूक के शतकों से लक्ष्य हासिल करने के करीब पहुंच गई थी। उसे आखिरी दिन जीत के लिए 35 रन चाहिए थे, जबकि भारत को सीरीज ड्रॉ कराने के लिए चार विकेट की जरूरत थी। भारत ने मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की मदद से इंग्लैंड को लक्ष्य हासिल करने से रोका और इंग्लैंड के जबड़े से जीत छीन ली।

भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज के दौरान कई उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिले जिससे कड़े मुकाबले वाली सीरीज की लंबी सूची में एक और चमकदार पन्ना जुड़ गया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ जबकि कोई टेस्ट सीरीज रोमांच के चरम पर समाप्त हुई। आइए जानते हैं भारत की ऐसी पांच टेस्ट सीरीज जहां कौशल और साहस की कड़ी परीक्षा देखने मिली...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (2020-21)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2020-21 में खेली गई यह खेल के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ सीरीज में से एक थी, जिसमें भारत ने अपने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल होने और कुछ कड़ी चुनौतियों से पार पाकर ऑस्ट्रेलिया पर 2-1 से जीत दर्ज की। एडिलेड में 36 रन के अपने न्यूनतम स्कोर पर आउट होने से लेकर गाबा में तीन विकेट की जीत तक, कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में भारत ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को उसकी धरती पर ही धूल चटा दी थी।

भारत बनाम श्रीलंका (2015)
भारत और श्रीलंका के बीच हुई इस सीरीज से ही विराट कोहली के नेतृत्व में अगले दशक के लिए टेस्ट क्रिकेट में भारत के दमदार प्रदर्शन की शुरुआत हुई। गॉल में श्रीलंका ने भारत को 63 रन से हरा दिया। लेकिन भारत ने कोलंबो में अगले दो मैचों में कोहली के कभी हार न मानने वाले रवैये को अपनाया तथा 278 और 117 रन से जीत हासिल करके सीरीज 2-1 से अपने नाम कर दी।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (2010-11)
यह आखिरी टेस्ट सीरीज थी जिसमें सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण की मशहूर तिकड़ी ने अपना प्रभाव छोड़ा था। सेंचुरियन में पारी और 25 रन से मिली करारी हार के बाद भारत ने डरबन टेस्ट में जोरदार वापसी करते हुए 85 रन से जीत हासिल की, जहां लक्ष्मण ने डेल स्टेन और मोर्ने मोर्केल की आक्रामक जोड़ी के सामने 96 रन की पारी खेली थी। केपटाउन में अंतिम टेस्ट में भारत को मैच बचाने के लिए पूरे पांचवें दिन बल्लेबाजी करनी थी और वह गौतम गंभीर (184 गेंदों पर 68 रन), द्रविड़ (112 गेंदों पर 31 रन), तेंदुलकर (91 गेंदों पर नाबाद 14 रन) और लक्ष्मण (67 गेंदों पर नाबाद 32 रन) की बदौलत ऐसा करने में सफल रहा।

भारत बनाम इंग्लैंड (2011-12)
अहमदाबाद में इंग्लैंड को नौ विकेट से हराने के बाद भारत चार मैचों की सीरीज में अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा था, लेकिन केविन पीटरसन के शतक से प्रेरित होकर एलिस्टेयर कुक के नेतृत्व में इंग्लैंड ने मुंबई में भारत को 10 विकेट से हराया और फिर कोलकाता के ईडन गार्डन्स में सात विकेट से जीत हासिल की। नागपुर में इंग्लैंड ने चौथा टेस्ट आसानी से ड्रॉ कराकर सीरीज 2-1 से जीत ली। जो रूट ने उस टेस्ट में डेब्यू किया था।
विज्ञापन

भारत बनाम इंग्लैंड (2021-22)
भारत और इंग्लैंड के बीच यह टेस्ट सीरीज कोविड-19 के कारण दर्शकों के बिना खेली गई थी। नॉटिंघम में ड्रॉ के बाद लॉर्ड्स में भारत ने 151 रन से जीत हासिल की, लेकिन इंग्लैंड ने लीड्स में पारी और 76 रन से जीत हासिल करके हिसाब बराबर कर दिया था। भारत ने ओवल में चौथा टेस्ट 157 रन से जीता था और लग रहा था कि भारत इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने का सूखा समाप्त कर लेगा, लेकिन सितंबर 2021 में मेहमान टीम के सदस्यों के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के कारण दौरे को स्थगित कर दिया गया था। उस समय भारत पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा था, लेकिन इंग्लैंड ने जुलाई 2022 में बर्मिंघम में खेले गए पांचवें टेस्ट में 378 रन से जीत हासिल करके सीरीज को बराबर कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें