फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानी कप्तान राशिद खान ने भरी हुंकार, कहा- 'हम जितना खेलेंगे, उतना बेहतर होंगे'

Thu, 26 Sep 2019 07:21 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राशिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अगर आज से कुछ साल बाद अफगानिस्तान, क्रिकेट जगत की एक सबसे बेहतरीन टीम बनकर दुनिया के सामने उभरे तो किसी को अचंभा नहीं होना चाहिए। पहले वनडे और टी-20 मुकाबलों में कमाल प्रदर्शन और अब बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच जीत के बाद उनकी टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है।

विज्ञापन


टीम के नवनियुक्त कप्तान कप्तान राशिद खान ने कहा है कि उनकी टीम जितना अधिक क्रिकेट खेलेगी, उतना ही बेहतर होकर निखरेगी। राशिद की माने तो जब उनकी टीम टेस्ट खेलने वाले शीर्ष देशों के साथ लगातार खेलेगी तभी उनके खेल के स्तर में सुधार होगा।

त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के खत्म होने के बाद राशिद ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं से कहा, 'हम हमेशा से ट्रैक पर थे. विश्व कप में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा था, हमने मैच बनाए थे, लेकिन खत्म नहीं कर सके थे। हमने अपने अंतिम पांच मैच आखिरी के पांच ओवरों में गंवाए थे। हमारी बल्लेबाजी और गेंदबाजी लय में थी, लेकिन हम अंजाम तक नहीं पहुंच सके।'
विज्ञापन


राशिद ने कहा, 'हम आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ पांच साल में सिर्फ दो बार खेले हैं. हमें अगर अच्छी टीम बनना है तो हमें लगातार अच्छी टीमों के साथ खेलना होगा, चार साल में एक मैच नहीं। याद हो कि अफगानिस्तान ने हाल ही में बांग्लादेश को उसके घर में मात देकर अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की। यह अफगानिस्तान का तीसरा टेस्ट मैच था, जिसमें उसने बांग्लादेश को 224 रन से हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें