फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभ्यास मैचः तिवारी, युवराज और मुकुंद ने ठोका पचासा

Wed, 31 Oct 2012 05:36 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनव मुकुंद(73), मनोज तिवारी(93) तथा युवराज सिंह(59) के शानदार अर्द्घशतकों की बदौलत भारत 'ए' ने इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच के पहले दिन 369 रनों का स्कोर खड़ा कर लिया है। तीन दिवसीय मैच के पहले दिन भारत 'ए' के नौ विकेट गिरे। पहले दिन का खेल खत्म होने तक आखिरी जोड़ी के रूप में आर विनय कुमार 25 और परविंदर अवाना 11 रन बनाकर विकेट पर टिके हुए थे।
विज्ञापन


मेहमान टीम की ओर से तेज गेंदबाज टिम ब्रिसनेन और स्पिनर ग्रीम स्वान ने 3-3 विकेट लिए जबकि जेम्स एंडरसन और स्मित पटेल को एक-एक विकेट मिला। उल्लेखनीय है कि भारत दौरे पर आई इंग्लैंड की टीम 15 नवंबर से तीन टेस्ट मैच खेलेगी।

टीम इंडिया में ओपनिंग के दावेदार मुरली विजय(7) और अजिंक्य रहाणे(4) कुछ खास नहीं कर सके। वहीं अभिनव मुकुंद ने मिले मौके को भुनाते हुए शानदार 73 रनों की पारी खेलकर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की है। मुकुंद ने 83 गेंदों में 16 चौकों की मदद से 73 रन बनाए।
विज्ञापन


मध्यमक्रम में मनोज तिवारी ने 150 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 93 रनों की पारी खेली। तिवारी दुर्भाग्यशाली रहे और सिर्फ सात रन से शतक बनाने से चूक गए। युवराज ने अपनी शानदार वापसी का सिलसिला जारी रखते हुए 80 गेंदों में सात चौकों और चार जोरदार छक्कों की मदद से 59 रन की तेजतर्रार पारी खेली।

आलराउंडर इरफान पठान ने 83 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से उपयोगी 46 रन बनाए लेकिन मध्यक्रम के एक अन्य दावेदार और भारत 'ए' के कप्तान सुरेश रैना इस मौके का फायदा नहीं उठा पाए और 32 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इससे पहले भारत 'ए' ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि टीम की शुरुआत खराब रही और 25 रन के स्कोर पर विजय तथा 57 रन के स्कोर पर रहाणे आउट हो गए। इस दौरान मुकुंद ने बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजाहिरा करते हुए कई दर्शनीय चौके लगाए और इंग्लैंड के गेंदबाजों को हावी होने से रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें