फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई टीम पर शेन वॉर्न बोले- टिम पेन का लंबे समय तक कप्तान बने रहना मुश्किल

Fri, 18 May 2018 09:48 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने दौर के घातक लेग स्पिनर और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वॉर्न ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के भविष्य पर बड़ा बयान दिया है। शेन वॉर्न का मानना है कि टीम के नए कप्तान टिम पेन ज्यादा दिनों तक कप्तान नहीं रह सकते। वॉर्न को संदेह है कि पेन यह जिम्मेदारी संभाल सकेंगे क्योंकि उनका मानना है कि विकेटकीपर कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने में सक्षम नहीं होते।
विज्ञापन


वॉर्न ने फॉक्स स्पोर्ट्स को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, 'मैं एडम गिलक्रिस्ट के सामने यह कह सकता हूं कि ज्यादातर विकेटकीपर अच्छे कप्तान नहीं बन सकते। मेरा मानना है कि विकेटकीपर उपकप्तान के तौर पर बहुत सही होते हैं, लेकिन कप्तानी के लिए नहीं। साथ ही वॉर्न ने यह भी कहा था कि मुझे लगता है कि अलग-अलग प्रारूप में अलग-अलग कप्तान बनाने का विकल्प भी आजमाया जा सकता है। बॉल टेंपरिंग मामले में स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर एक-एक साल का प्रतिबंध लगने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने पेन को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का कप्तान बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें