फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान पेन ने दिया संकेत, भारत के खिलाफ अगले मैच में हो सकती है इस ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर की वापसी

Tue, 29 Dec 2020 07:02 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एडिलेड टेस्ट में आठ विकेट से जीत दर्ज करने के बाद मेलबर्न में भारत के हाथों हार का स्वाद भी चख लिया। बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी एक बार फिर से फेल रही। मेजबान टीम के सलामी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के आगे फिर से जूझते नजर आए। ऐसे में टीम की बल्लेबाजी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटरों ने जमकर आलोचना भी की है। हालांकि सिडनी में होने वाले तीसरे टेस्ट में टीम को उसके स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर का साथ मिल सकता है। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने मंगलवार को संकेत दिए कि सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में खेल सकते हैं जबकि विल पुकोवस्की भी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी से ज्यादा दूर नहीं हैं। पेन ने कहा कि वार्नर अच्छी तरह उबर रहे हैं और सिडनी में सात जनवरी से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में उनके खेलने की अच्छी संभावना है। 

दूसरे टेस्ट में आस्ट्रेलिया की आठ विकेट की हार के बाद पेन ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘डेविड काफी अच्छा लग रहा है। उसने विकेटों के बीच दौड़ शुरू कर दी है, इसलिए तीसरे टेस्ट को लेकर शुरुआती संकेत अच्छे हैं जो हमारे लिए शानदार है।’ उन्होंने कहा, ‘पुकोवस्की भी खेल में वापसी करने से अधिक दूर नहीं हैं। वह वापसी के काफी करीब है।’ 
विज्ञापन


वार्नर ग्रोइन की चोट के कारण भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट, तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला और एक वनडे मैच में नहीं खेल पाए। उन्हें दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान चोट लगी थी। वार्नर की वापसी से आस्ट्रेलिया का शीर्ष क्रम मजबूत होगा क्योंकि सलामी बल्लेबाज जो बर्न्स लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। बर्न्स ने एडीलेड टेस्ट की दूसरी पारी में अर्धशतक जड़ा था लेकिन मेलबर्न टेस्ट की दोनों पारियों में नाकाम रहे। 

अगर पुकोवस्की भी खेलने के लिए फिट हो जाते हैं तो यह देखना रोचक होगा कि उन्हें वार्नर के साथ पारी का आगाज करने का मौका मिलता है या बर्न्स को ही यह जिम्मेदारी दी जाती है। 22 वर्षीय पुकोवस्की को एडीलेड टेस्ट में पदार्पण का दावेदार माना जा रहा था लेकिन अभ्यास मैच के दौरान हेलमेट में गेंद लगने से वह पहले दो टेस्ट में नहीं खेल पाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें