दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी श्रृंखला के लिए मैथ्यू वेड की ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम से छुट्टी हो गई है। वेड को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने वाली 19 सदस्यीय टीम में नहीं रखा गया, लेकिन वह न्यूजीलैंड से टी-20 श्रृंखला खेलने वाली टीम में हैं। ये दौरे मार्च में होंगे, हालांकि प्रस्तावित टेस्ट श्रृंखला की अभी पुष्टि नहीं हुई है। कप्तान टिम पेन के साथ रिजर्व विकेटकीपर के तौर पर एलेक्स कैरी को रखा गया है।
वहीं वेड की जगह ट्रेविस हेड को चुना गया, जिन्हें भारत के खिलाफ ब्रिस्बेन में अंतिम टेस्ट में नहीं चुना गया था। आरोन फिंच टी-20 टीम के कप्तान होंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को कहा कि टेस्ट श्रृंखला के कार्यक्रम में बदलाव होने पर भी टी-20 टीम नहीं बदली जाएगी। भारत ने चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया। वहीं दक्षिण अफ्रीका टीम पाकिस्तान में दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेल रही है।
ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम: टिम पेन (कप्तान), पैट कमिंस, सीन एबोट, एलेक्स कारी, कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मोइजेस हेनरिक्स, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नसीर, जेम्स पैटिंसन, विल पुकोवस्की, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्क स्टीकेटी, मिचेल स्वेपसन, डेविड वार्नर
ऑस्ट्रेलिया टी-20 टीम: आरोन फिंच (कप्तान), मैथ्यू वेड, एश्टन एगर, जेसन बेहरेनडोर्फ, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, बेन मैकडारमोट, रिले मेरेडिथ, जोश फिलीप, झाय रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, डेनियल सैम्स, तनवीर संघा, डार्सी शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन टर्नर, एंड्रयू टाई, एडम जम्पा।