फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान ने रखा राजनीति में कदम, राजपक्षे की पार्टी में हुए शामिल

Thu, 15 Nov 2018 06:07 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
tillakaratne dilshan
विज्ञापन

क्रिकेट के मैदान में बल्ले से जौहर दिखा चुके पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान ने राजनीति में कदम रख दिया है। दिलशान बुधवार को राजनीतिक पारी खेलने के लिए महिंदा राजपक्षे की पार्टी में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन


दिलशान ने अपना राजनीतिक जीवन ऐसे दिन शुरू किया जब राजपक्षे की विवादित सरकार, संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर हार गई। राजपक्षे की नवगठित श्रीलंका पीपुल्स पार्टी (एसएलपीपी) के सचिव सागर करियावासम ने कहा कि दिलशान (42) पार्टी के सदस्य बने।

पूर्व कप्तान ने एसएलपीपी की सदस्यता हासिल की है। पार्टी सूत्रों ने कहा कि दिलशान कलुतारा जिले की संसदीय सीट से चुनाव लड़ेंगे। श्रीलंका की विश्व कप टीम के कप्तान रहे अर्जुन रणतुंगा, विक्रमसिंघे की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें