फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर19 एशिया कप 2019: अर्जुन-तिलक की शतकीय पारी, पाकिस्तान को हराकर इंडिया सेमीफाइनल में

Sat, 07 Sep 2019 06:28 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंडिया vs पाकिस्तान - फोटो : social media
विज्ञापन

श्रीलंका में चल रहे अंडर-19 एशिया कप के पांचवें मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 60 रन से हरा दिया है। टायरोने फर्नांडो स्टेडियम में 50 ओवर के मैच में भारतीय टीम के कप्तान ध्रुव जुरेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने यूथ वन-डे में डेब्यू कर रहे अर्जुन आजाद (121) और तिलक वर्मा (110) की शतकीय पारियों की बदौलत 305 रन बनाए।

विज्ञापन


सुवेद के साथ ओपनिंग करने उतरे अर्जुन ने जहां 111 गेंदों में 11 चौके और चार छक्के की मदद से 121 रन बनाए वहीं तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी करने उतरे तिलक ने 119 गेंदों में 110 रनों की पारी खेली। भारत का पहला विकेट सुवेद पारकर (03) के रूप में जल्द गिर गया था लेकिन अर्जुन और तिलकर ने दूसरे विकेट पर 173 रन की साझेदारी की।

पाकिस्तान के लिए नसीम शाह और अब्बास अफरीदी ने 3-3 विकेट झटके।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम 46.4 ओवर में 245 रन पर ही ढेर हो गई और मैच हार गई। पाकिस्तान की तरफ से कप्तान रोहैल नजीर ने सर्वाधिक 117 रन बनाए, वहीं भारत की तरफ से अथर्व अंकोलेकर ने सबसे अधिक तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान की टीमें ग्रुप-ए में हैं और अंक तालिका में अब भारतीय टीम अपने दोनों मैच जीतकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है और सेमीफाइनल में भी जगह पक्की कर ली है। वहीं पाकिस्तान की टीम अपने दोनों मैच हारकर ग्रुप में आखिरी स्थान पर है और टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें