फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीकी महिला क्रिकेट टीम के तीन सदस्यों की कोरोना जांच पॉजिटिव

Sat, 25 Jul 2020 09:00 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीकी महिला क्रिकेट टीम के इंग्लैंड के प्रस्तावित दौरे के लिए अभ्यास शिविर से पहले जांच के दौरान तीन सदस्यों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने एक सहयोगी सदस्य सहित तीनों को शिविर से अलग कर दिया है। शिविर प्रिटोरिया में 27 जुलाई से शुरू होगा।

विज्ञापन


सीएसए से जारी बयान के मुताबिक, ‘हम पुष्टि कर सकते हैं कि जांच में तीन लोगों को संक्रमित गया है। पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ी और सहयोगी सदस्य अब 10 दिनों के लिए पृथकवास में रहेंगे और अभ्यास शिविर में भाग नहीं लेंगे।’ टीम के खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों को एक और जांच से गुजरना होगा। दक्षिण अफ्रीका महिला टीम का इंग्लैंड दौरा सितंबर में प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें