फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले करवा चौथ पर अनुष्का संग यूं नजर आए विराट, शतक जड़कर दिया शानदार तोहफा

Sun, 28 Oct 2018 12:39 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6

शनिवार को देशभर में धूम-धाम से करवा चौथ मनाया गया। चांद दिखते ही सुहागिनों का चेहरा खिल उठा। पत्नियों ने दिन भर के व्रत के बाद पूजा की और अपने पति की लंबी उम्र की दुआएं मांगी। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी अपनी शादी के बाद पति विराट कोहली के लिए पहला करवा चौथ का व्रत रखा। विराट ने भी ऐतिहासिक शतक जड़ अनुष्का को खास तोहफा दिया।

विज्ञापन

2 of 6
virat anushka
शादी के बाद इस कपल का यह पहला करवा चौथ था। इस मौके पर विराट ने अपनी और अनुष्का की तस्वीर शेयर की और लिखा कि अनुष्का उनकी दुनिया हैं। दोनों छत पर अकेले खड़े नजर आ रहे हैं। पीछे अपनी पूरी चमक बिखरेती चांदनी तस्वीर को और प्यारी बना रही है।
 
विज्ञापन

3 of 6
virat anushka

इसके कुछ ही देर बाद अनुष्का ने भी इंस्टाग्राम पर विराट के साथ फोटो शेयर की। पारंपरिक लिबास यानी साड़ी और कुर्ता पायजामा में दोनों बेहद फब रहे थे। अनुष्का ने लिखा, 'मेरे चांद, मेरे सूर्य, मेरे तारे, मेरा सबकुछ, सभी को करवा चौथ की ढ़ेरों बधाईयां''।

 

 

4 of 6
बताते चलें कि विराट कोहली के लिए शनिवार का दिन बेहद खास था। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे मुकाबले में उन्होंने 38वां वन-डे शतक जमाया। यह उनका लगातार तीसरा (140, 157*, 107) वन-डे सैकड़ा था। जिसे उन्होंने 110 गेंदों में पूरा किया। जिसके साथ उन्होंने विश्व क्रिकेट के कई कीर्तिमान अपने नाम किए।
 
विज्ञापन

5 of 6
हालांकि इस ऐतिहासिक शतक के बावजूद विराट कोहली भारतीय टीम को जीत नहीं दिला पाए। पुणे वन-डे में विंडीज ने टीम इंडिया को 43 रन से मैच हराया। मेहमान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 283 रन का लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में पूरी भारतीय टीम 47.4 ओवरों में 240 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इस तरह से अब यह सीरीज एक टाई मैच के साथ 1-1 की बराबरी पर है। अब आगे के मुकाबले कांटे के हाने की उम्मीद है। गुवाहाटी में खेला गया पहला वन-डे 'कोहली की टोली' के नाम रहा था, जबकि विशाखापट्टनम में खेला गया दूसरा मैच टाई रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें