फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुलकर का सीना हुआ गर्व से चौड़ा, बेटे अर्जुन का टीम इंडिया में चयन होते ही खुशी-खुशी कही यह बात

Sat, 09 Jun 2018 08:49 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को भारतीय अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है। अर्जुन को भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के श्रीलंका दौरे पर होने वाली चार दिवसीय मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। अपने बेटे की इस नायाब उपलब्धि पर सचिन तेंदुलकर बेहद खुश हैं। अगली स्लाइड में जानिए अर्जुन की इस सफलता पर सचिन का रिएक्शन
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सचिन ने अपने एक बयान में कहा, 'अर्जुन के अंडर-19 टीम में शामिल होने पर हम बहुत खुश हैं। ये उसके क्रिकेट करियर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। अंजलि और मैं हमेशा अर्जुन के फैसलों का समर्थन करेंगे और उसकी सफलता के लिए प्रार्थना करेंगे।'
 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : twitter
बता दें कि भारतीय अंडर-19 टीम को अगले महीने श्रीलंका का दौरा करना है, जिसके लिए अर्जुन को शामिल किया गया है। भारतीय टीम जुलाई में श्रीलंका दौरे पर चार दिवसीय और वन-डे मैच खेलेगी। 18 वर्षीय ऑलराउंडर को अगले महीने दो चार दिवसीय मैचों में खेलने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : File
भले ही चार दिवसीय मैचों में अर्जुन प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हो, लेकिन उन्हें पांच मैचों की वन-डे सीरीज के लिए टीम में मौका नहीं मिला है। बता दें कि भारतीय अंडर-19 स्तर पर आशीष कपूर, ज्ञानेंद्र पांडे और राकेश पारिख चनयकर्ता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें