'बूढ़ों की टीम' कहने वालों को 'धोनी सेना' ने तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीतकर मुंहतोड़ जवाब दिया। सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल में रौंदने के बाद कप्तान धोनी ने साफ-साफ कह दिया कि उम्र महज एक आंकड़ा है। मैच के बाद हुई बातचीत में कहा कि उम्र मायने नहीं रखती बल्कि फिटनेस अच्छी होना जरूरी है।