सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराते हुए चेन्नईसुपरकिंग्स ने आईपीएल 2018 अपने नाम किया। 2 साल के बैन के बाद वापसी करते हुए खिताब जीतने की खुशी सीएसके के खिलाड़ियों पर मैदान से ही नजर आने लगी। अब मैदान से बाहर जश्न का दौर शुरू हो चुका है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
ड्रेसिंग रुम, स्टेडियम के बाहर, बस के अंदर मने जश्न के बाद अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है। फाइनल में शतक ठोकने वाले शेन वॉटसन अपने साथी खिलाड़ियों के साथ हुक्के का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
वीडियो कब का है और कहां का है, फिलहाल इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। इसके पहले टीम के खिलाड़ियों ने बस में बैठने से पहले भी जीत का जश्न मनाया। यहां ड्वेन बाव्रो बस के बाहर अपने अंदाज में डांस कर और गाना गाकर जीत का सेलिब्रेशन कर रहे थे।
4 of 5
पीली जर्सी वाली इस टीम का उत्साह मैदान पर ही देखने बन रहा था। विजयी चौका मारते ही खिलाड़ियों में आया जोश और ट्रॉफी उठाने के बाद की खुशी, उमंग का वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था।
बता दें कि चेन्नई की यह तीसरी खिताबी जीत थी। इससे पहले वो 2010 और 2011 में खिताब अपने नाम कर चुकी है। इसी के साथ वह सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने के मामले में मुंबई के बराबर पहुंच गई है, दोनों टीमों के नाम सबसे ज्यादा तीन-तीन खिताब हैं।