फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट का ऐतिहासिक दिन: आज चौथी बार जीता था एशिया कप, श्रीलंका को दी थी मात

Wed, 14 Apr 2021 04:48 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1995 का एशिया कप फाइनल - फोटो : ट्विटर @ICC
विज्ञापन

साल 1995 में आज ही के दिन भारत ने चौथा एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। 14 अप्रैल 1995 में मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को फाइनल मुकाबले में 8 विकेट से मात दी थी। शारजहां के मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

विज्ञापन


मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम को वेंटकेश प्रसाद और अनिल कुंबले ने अपनी जबरदस्त गेंदबाजी से 230 रन पर रोक दिया था। 231 रन के पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने पहले दो विकेट केवल 58 रन पर गवां दिए थे। सचिन तेंदुलकर (41) और मनोज प्रभाकर (9) रन बना कर पवेलियन लौट गए थे।

दो विकेटों के बाद बल्लेबाजी करने उतरे मोहम्मद अजहरुद्दीन और नवजोत सिंह सिद्धू के 175 रन की पार्टनरशिप के बदौलत भारत को आठ विकेट से जीत हासिल हुई थी। मुकाबले में सिद्धू ने शानदार 84 रन और अजहरुद्दीन ने जबरदस्त 90 रन की पारी खेली थी। 1995 एशिया कप राउंड रॉबिन टूर्नामेंट में खेला गया था जहां हर एक टीम दूसरी टीम के खिलाफ खेली और प्रथम दो टीमें फाइनल के लिए क्वालिफाई की थी। एशिया कप में कुल 4 टीमें शामिल थी। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश।
विज्ञापन


राउंड रॉबिन स्टेज के बाद भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका के 4 अंक थे। अंत में बेहतर रन रेट के आधार पर भारत और श्रीलंका की टीम फाइनल के लिए क्वालिफाई की। एशिया कप अबतक 14 बार हो चुका है, जिसमें से 7 बार भारत एशिया कप अपने नाम करने में सफल रहा है।

2018 एशिया कप का फाइनल भारत और बांग्लादेश के बीच हुआ था, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी। श्रीलंका 5 बार, और पाकिस्तान दो बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर चुका है। अगला एशिया कप का साल 2022 में श्रीलंका में खेला होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें