फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल में 100 करोड़ से ज्यादा कमा चुके ये दो खिलाड़ी, जानिए धोनी से लेकर कोहली की कमाई

Fri, 22 Jun 2018 04:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
rohit sharma ms dhoni and gautam gambhir
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अब तक कुल 11 संस्करण खेले जा चुके हैं। क्रिकेट जगत के दिग्गज इस लीग को दुनिया की सबसे सफल टूर्नामेंट मानते हैं। पिछले एक दशक में आईपीएल ने न सिर्फ कई खिलाड़ियों के करियर को चमकाया बल्कि उनकी आय का मुख्य स्रोत भी बना। आइए जानते हैं पिछले 11 सीजन में अब तक किन खिलाड़ियों इसमें सबसे ज्यादा कमाई की है।
विज्ञापन

शिखर धवन

2 of 11
शिखर धवन
सनराइजर्स हैदराबद के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने आईपीएल के सभी सीजन में हिस्सा लिया और कुल 59.7 करोड़ रुपये की कमाई की। आईपीएल में धवन दिल्ली और मुबंई से खेल चुके हैं।
विज्ञापन

रॉबिन उथप्पा

3 of 11
रॉबिन उथप्पा - फोटो : ipl
आईपीएल में सबसे ज्यादा कमाई करने वालों में रॉबिन उथप्पा भी पीछे नहीं है। केकेआर के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अब तक कुल 65.8 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह खिलाड़ी पुणे वॉरियर्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए भी खेल चुका है।

शेन वॉटसन

4 of 11
शेन वॉटसन
आईपीएल सीजन-11 में दो शतक जड़कर रिकॉर्ड कायम करने वाले इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने अब तक कुल 69.1 करोड़ रुपये कमाए हैं। वॉटसन इससे पहले आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेल चुके हैं।
विज्ञापन

एबी डीविलियर्स

5 of 11
एबी डिविलियर्स - फोटो : IPL official web
आरसीबी के सुपरस्टार एबी डीविलियर्स भी कमाई के मामले में पीछे नहीं है। पहले सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलने वाले इस खिलाड़ी ने अब तक कुल 69.5 करोड़ रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन

सुरेश रैना

6 of 11
suresh raina
चेन्नई सुपरकिंग्स के इस धुरंधर खिलाड़ी ने आईपीएल से 77.7 करोड़ रुपये की कमाई की है। रैना पिछले सीजन में गुजरात लॉयन्स के कप्तान थे।
विज्ञापन

युवराज सिंह

7 of 11
युवराज सिंह
आईपीएल बेशक युवराज सिंह के लिए कभी स्पेशल न रहा हो, लेकिन रुपये छापने में युवी यहां भी पीछे नहीं रहे। किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली डेयरडेविल्स और पुणे वॉरियर्स जैसी टीमों के लिए खेलने वाले युवराज इससे 83.6 करोड़ रुपये कमा चुके हैं।

विराट कोहली

8 of 11
virat kohli pc
क्रिकेट में रिकॉर्ड के बादशाह विराट कोहली 92.2 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शीर्ष चौथे स्थान पर हैं। विराट अब तक सभी सीजन में सिर्फ आरबीसी के लिए ही खेले हैं।

गौतम गंभीर

9 of 11
गौतम गंभीर
दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान गौतम गंभीर 94.6 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शीर्ष तीसरे स्थान पर हैं। इनकी कप्तानी में केकेआर दो बार चैंपियन बनी थी।

रोहित शर्मा

10 of 11
rohit sharma
आईपीएल में कमाई के मामले में कोहली और गंभीर से आगे रोहित शर्मा हैं। रोहित ने अब तक यहां 106.1 करोड़ कमाए हैं। मुंबई इंडियंस को तीन बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा डेक्कन चार्जर के लिए भी खेल चुके हैं।
विज्ञापन

एमएस धोनी

11 of 11
ms dhoni
बता दें कि आईपीएल कुल 11 सीजन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे ऊपर है। चेन्नई के अलावा पुणे सुपरजाइंट्स के लिए खेलने वाले माही ने आईपीएल से अब तक कुल 107.8 करोड़ रुपये की उगाही की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें