pak cricketers
अब कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन ने भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीरें हटा ली हैं। कर्नाटक स्टेट क्रिकेट असोसिएशन ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा, 'कर्नाटक स्टेट क्रिकेट असोसिएशन ने सैन्य बलों को समर्थन देने और पुलवामा में हुए हमले के विरोध में अपनी भावनाएं प्रकट करने के लिए यह फैसला किया है। हमने सभी पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीरें हटा दी हैं।'