भारतीय कप्तान विराट कोहली का मानना है कि कोविड-19 से जब हम उबरेंगे तो लोगों में काफी सकारात्मक बदलाव नजर आएंगे। इस संकट का एक सकारात्मक हिस्सा यह है कि एक समाज के तौर पर हम अधिक उदार हो गए हैं। हम इस जंग में मोर्चे पर जुटे योद्धाओं के प्रति कृतज्ञता दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
कोहली ने साथ ही एक खुलासा करते हुए कहा, 'शुरुआत में राज्य की टीम में चयन न होने पर पूरी रात रोते रहे थे। उन्होंने अपने कोच से पूछा भी था कि मेरा चयन क्यों नहीं हो रहा।'