फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvsWI: बारिश ने बिगाड़ा टीम इंडिया का खेल, मैच रद्द, धवन-रहाणे की फिफ्टी

Sat, 24 Jun 2017 05:03 AM IST
amarujala.com, Presented By: मोहित
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे और शिखर धवन - फोटो : ESPN
विज्ञापन
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पोर्ट आफ स्पेन में खेला जा रहा पहला वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है। टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारतीय ओपनर शिखर धवन (87) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में अपनी शानदार फॉर्म दिखाई और अजिंक्य रहाणे (62) के बीच पहले विकेट पर 132 रन की साझेदारी की। बारिश बाधित मुकाबले में भारतीय टीम ने दूसरी बाधा से पहले 39.2 ओवरों में तीन विकेट पर 199 रन बना लिए थे। कप्तान विराट कोहली 32 रन और महेंद्र सिंह धोनी नौ रन बनाकर क्रीज पर थे।  
विज्ञापन


वेस्टइंडीज को डकवर्थ लुइस प्रणाली के तहत 26 ओवरों में 194 रन का संशोधित लक्ष्य दिया गया। 

बारिश से पहली बार बाधा 38 ओवरों के बाद बाधा आई थी तब भारतीय टीम ने तीन विकेट पर 189 रन बनाए थे। दोबारा खेल शुरू हुआ तो आठ गेंद बाद फिर बादल बरसने लगे। अपनी शतकीय साझेदारी के दौरान धवन और रहाणे को कोई खास मुश्किलें नहीं आईं। स्लो पिच पर उन्होंने अतिरिक्त तेजी नहीं दिखाई। कोई भी वेस्टइंडीज गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर पाया। 

धवन ने अपने 87 रनों के लिए 92 गेंद खेली जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल थे। जबकि रहाणे ने अपनी पारी के दौरान 78 गेंदें खेलीं जिसमें आठ चौके थे। रहाणे आउट होने वाले पहले खिलाड़ी रहे। रहाणे 24.6 ओवर में अल्जारी जोसेफ की गेंद पर चलते बने। युवराज सिंह (04) सस्ते में आउट हो गए थे। वेस्टइंडीज की ओर से देवेंद्र बिशु ने दस ओवरों में केवल 39 रन दिए और धवन को आउट करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें