फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएल इतिहास की सबसे बड़ी जीत, सिडनी सिक्सर्स ने मेलबर्न रेनेगेड्स को 145 रन से हराया 

Sun, 13 Dec 2020 08:24 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट
विज्ञापन
सिडनी सिक्सर्स ने दर्ज की बीबीएल इतिहास की सबसे बड़ी जीत - फोटो : social media
विज्ञापन

सिडनी सिक्सर्स ने रविवार को मेलबर्न रेनेगेड्स को 145 रनों से हराकर बीबीएल इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। लीग के छठे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिडनी सिक्सर्स ने जोश फिलिप (95 रन, 57 गेंदें, 9 चौके और तीन छक्के) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर चार विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। जवाब में मेलबर्न रेनेगेड्स की पूरी टीम 60 रन पर ही सिमट गई। सिक्सर्स की तरफ से बेन द्वाराहुशी ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 2.4 ओवर्स में 13 रन देकर चार विकेट झटके। वहीं, मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए सिडनी सिक्सर्स के सलामी बल्लेबाज जोश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

विज्ञापन



बीबीएल इतिहास की सबसे बड़ी जीत
बीबीएल ने ट्वीट कर कहा, 'बीबीएल इतिहास की सबसे बड़ी जीत। बीबीएल 10 का व्यापक प्रयास।'
 


बीबीएल के इतिहास में सबसे बड़ी जीत का मार्जिन

वहीं, सिडनी सिक्सर्स ने ट्वीट कर कहा, 'बीबीएल के इतिहास में सबसे बड़ी जीत का मार्जिन!'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें