फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Ashes 1st Test: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बोले- हैरान हूं कि इंग्लैंड ने ब्रॉड और एंडरसन दोनों को बेंच पर बैठाया

Wed, 08 Dec 2021 05:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन

सार

The Ashes 1st Test: पहले दिन इंग्लिश कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। इसके बाद एंडरसन और ब्रॉड को टीम में शामिल नहीं किया।
विज्ञापन
स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशेज सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहले टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की घातक गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 147 रन पर समेट दिया। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मार्क वॉ ने इंग्लैंड के खराब प्रदर्शन के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इतने बड़े मैच में दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड को मौका नहीं दिए जाने पर हैरानी जताई।
विज्ञापन


पहले दिन इंग्लिश कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। इसके बाद एंडरसन और ब्रॉड को टीम में शामिल नहीं किया। इस पर मार्क वॉ ने ट्वीट किया कि आश्चर्यचकित हूं कि इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और अपने सबसे महत्वपूर्ण पेसर एंडरसन और ब्रॉड को शामिल नहीं किया। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी इस फैसले पर हैरानी जताई है।
 

वॉन ने ट्वीट कर लिखा- गाबा में मुश्किल पिच मिली। इस पिच पर तेज गेंदबाजों को जितना मैंने सोचा था, उससे ज्यादा मदद मिली। अब तक मैंने जितना एशेज देखा है, उन सभी मैचों से ज्यादा पहले दिन गेंदबाजों को मदद मिली। इंग्लैंड की बैटिंग इस तरह की पिच पर पिछले काफी समय से अच्छा नहीं कर सकी है। उसपर भी ब्रॉड का न होना चिंता का विषय है।
विज्ञापन

विज्ञापन


पहले दिन 50.1 ओवर का ही खेल हो पाया और इंग्लैंड की टीम इतने ओवर में 147 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कप्तान पैट कमिंस ने पांच विकेट लिए। वह डेब्यू टेस्ट पर पांच या इससे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे तेज गेंदबाज और ओवरऑल तीसरे गेंदबाज हैं। इससे पहले पाकिस्तान के वकार यूनुस ने 1993 में जिम्बाब्वे के खिलाफ सात विकेट लिए थे। वहीं, अफगानिस्तान के राशिद खान ने 2019 में पांच विकेट लिए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें