फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND V SA: बारिश ने धोया चौथा दिन, अब आखिरी दिन बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बैंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल भी बारिश में धुल गया। दूसरे टेसट मैच के चौथे दिन का खेल भी रद्द हो गया।
विज्ञापन


मंगलवार को मैच शुरू होने से पहले अंपायर टीम ने मैदान का जायजा लिया। मैदान का मुआयना करने के बाद दोपहर दो बजे खेल शुरू होने की बात कही गई, लेकिन मैच शुरू होने से पहले ही एक बार फिर बैंगलूरू में तेज बारिश आ गई। कुछ देर बाद चौथे दिन के खेल को भी रद्द करना पड़ा।

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे इस टेस्ट मैच में अब केवल एक दिन का खेल बाकी है। पूरी संभावना है कि यह टेस्ट मैच ड्रॉ की भेंट चढ़ेगा।

बैंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथे दिन का खेल देखने पहुंचे दर्शकों को मायूस होकर लौटना पड़ा।

बता दें कि इससे पहले भी लगातार बारिश के चलते दूसरे और तीसरे दिन का खेल भी शुरू नहीं हो सका और दोनों दिन मैच रद्द करने पड़े।
विज्ञापन

200 के पार पहुंचने में सफल रही दक्षिण अफ्रीका

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में इससे पहले टीम ‌इंडिया ने बिना कोई विकेट खोए 80 रन बना लिए है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों के स्कोर पर समेट लिया था।

अपना सौवां टेस्ट मैच खेल रहे एबी डीविलियर्स ने 85 रनों की शानदार पारी खेली। अफ्रीकी टीम 4 मैचों की सीरीज में पहली बार 200 के पार पहुंचने में सफल रही।

भारत की ओर से लेफ्ट ऑर्म स्पिनर रविंद्र जडेजा और आर अश्विन ने 4-4 विकेट झटके जबकि एक सफलता तेज गेंदबाज वरुण आरोन के हाथ लगी। मुरली विजय (28) और शिखर धवन (45) नाबाद हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें