भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बैंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल भी बारिश में धुल गया। दूसरे टेसट मैच के चौथे दिन का खेल भी रद्द हो गया।
मंगलवार को मैच शुरू होने से पहले अंपायर टीम ने मैदान का जायजा लिया। मैदान का मुआयना करने के बाद दोपहर दो बजे खेल शुरू होने की बात कही गई, लेकिन मैच शुरू होने से पहले ही एक बार फिर बैंगलूरू में तेज बारिश आ गई। कुछ देर बाद चौथे दिन के खेल को भी रद्द करना पड़ा।
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे इस टेस्ट मैच में अब केवल एक दिन का खेल बाकी है। पूरी संभावना है कि यह टेस्ट मैच ड्रॉ की भेंट चढ़ेगा।
बैंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथे दिन का खेल देखने पहुंचे दर्शकों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
बता दें कि इससे पहले भी लगातार बारिश के चलते दूसरे और तीसरे दिन का खेल भी शुरू नहीं हो सका और दोनों दिन मैच रद्द करने पड़े।