फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक निर्णायक मोड़ रहाः विराट

Thu, 03 Oct 2013 08:34 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के मध्यक्रम बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में पिछले साल पहला टेस्ट शतक बनाना उनके करियर के लिए निर्णायक मोड़ साबित हुआ।
विज्ञापन

विराट ने एथलीट ऑफ द ईयर का स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड पुरस्कार ग्रहण करने के बाद कहा, "ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला टेस्ट शतक बनाना मेरे करियर का सबसे बड़ा क्षण था। उस टेस्ट शतक से पहले मैं आठ वनडे शतक बना चुका था, लेकिन लोग मानते थे कि मैं लंबे फॉर्मेट के लिए उपयुक्त नहीं हूं।"
इस बेहतरीन बल्लेबाज ने कहा, "उस सीरीज में मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं चल रहा था। जब मैं एडिलेड में चौथा टेस्ट खेलने उतरा, तो मेरे दिमाग में एक ही बात थी कि मुझे इस बार कुछ करना है। मैं यही सोच रहा था कि जब मैं आठ वनडे शतक बना चुका हूं तो फिर टेस्ट में शतक क्यों नहीं बना सकता।"
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट कोहली ने कहा, "मैंने उस मैच में 116 रन बनाए। वह शतक मेरे करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ क्योंकि उसके बाद लोग मानने लगे कि मैं लंबे फॉर्मेट में भी अच्छा खेल सकता हूं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें