फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल में फिक्सिंग के पीछे आतंकी खेल

Tue, 28 May 2013 08:16 AM IST
नई दिल्ली/उदय कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मैच फिक्सिंग के खुलासों से देश का शीर्ष सुरक्षा तंत्र भी चौकन्ना हो गया है।
विज्ञापन


उसकी प्रारंभिक पड़ताल में यह साफ हो गया है कि क्रिकेट के बहाने यह पड़ोसी मुल्कों में बैठे आतंकियों का खेल है। इसी आधार पर शीर्ष स्तर पर कई कोणों से जांच भी शुरू हो गई है।

फिक्सिंग और सट्टेबाजी के साये में बेरौनक हो चुके इस सीजन के आईपीएल मैच रविवार को मुंबई इंडियन की जीत के साथ संपन्न हो गए, लेकिन शीर्ष सुरक्षा एजेंसियां इसके अंदर के खेल को खंगालने में अभी जुटी रहेंगी।
विज्ञापन


देश की सुरक्षा से जुड़े एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को अमर उजाला से कहा कि यह सिर्फ क्रिकेट में सट्टेबाजी या फिक्सिंग का खेल नहीं है, बल्कि देश की सुरक्षा से जुड़ा अत्यधिक गंभीर मुद्दा है। इसमें आतंक के आर्थिक तंत्र का जाल है।

इस माध्यम से देश में अस्थिरता पैदा करने की बाहरी साजिश से उन्होंने इनकार नहीं किया, बल्कि जोर देकर कहा कि इसका आतंकवादियों से लिंक है।

संकेत हैं कि आतंक फैलाने के लिए किए जा रहे आर्थिक संपोषण का यह साइड इफेक्ट है। आतंकी साजिश के शुरुआती संकेतों को देश की सुरक्षा एजेंसियों ने गंभीरता से लेते हुए देश में इसके सूत्र तलाशने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


अब तक की जांच में मिले संकेतों ने देश के खुफिया तंत्र को फिर सवालों के घेरे में ला दिया है जो क्रिकेट के जेंटलमैन खेल में पर्दे के पीछे हो रहे आतंकी गठजोड़ को पहले भांप नहीं पाया। लेकिन, शीर्ष सुरक्षा तंत्र को भरोसा है कि जांच सही दिशा में चल रही है इसमें सभी संपर्कों का खुलासा हो जाएगा।

संकेत हैं कि कई सफेदपोश बेनकाब हो सकते हैं जो आतंक के इस खेल का जाने-अनजाने मोहरा बन गए। हालांकि इसमें बड़े लोगों पर हाथ डालना सबसे बड़ी चुनौती होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें