फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन बने 2015 वर्ल्ड कप का ब्रैंड एंबेसडर

Mon, 22 Dec 2014 05:29 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को 2015 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए ब्रैंड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले सचिन लगातार दूसरी बार इस भूमिका के लिए चयनित हुए हैं।
विज्ञापन


दुबई में आईसीसी ने एक बयान जारी कर कहा, "अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल सचिन तेंदुलकर को 2015 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए एंबेसडर घोषित करती है। 2011 के पिछले सत्र में सफलतापूर्वक यह भूमिका निभाने के बाद लगातार दूसरा मौका है जब भारतीय दिग्गज को आईसीसी ने इस सर्वोच्च टूर्नामेंट का दूत नियुक्त किया है।"

इस भूमिका के तहत सचिन दुनिया के तीसरे सबसे बड़े इस खेल आयोजन को प्रमोट और सपोर्ट करने के लिए आईसीसी के विभिन्न पहल का समर्थन करेंगे। टूर्नामेंट का आयोजन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में 14 फरवरी से 29 मार्च के बीच किया जाएगा।
विज्ञापन


इस बीच आईसीसी द्वारा दोबारा एंबेसडर नियुक्त जाने से खुश सचिन ने कहा, "मैं आईसीसी द्वारा लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप का एंबेसडर नियुक्त किए जाने से खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। पिछले छह वर्ल्ड कप में खेलने के बाद इस बार का वर्ल्ड कप मेरे लिए एक नया अनुभव होगा जहां मैं मैदान के बाहर से इसका लुत्फ उठाऊंगा।"

उन्होंने कहा, "यह 1987 के उस वर्ल्ड कप की तरह होगा जहां मैं बाउंड्री लाइन के बाहर बॉल ब्वाय की भूमिका में था और हर गेंद पर जश्न मनाता था।" गौरतलब है कि पिछली बार वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे सचिन ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें