फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविंद्र जडेजा के रेस्टोरेंट पर पड़ा छापा, मिला 212 किग्रा बासी खाना

Sun, 08 Oct 2017 09:19 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
रविंद्र जडेजा - फोटो : indian express
विज्ञापन
टीम इंडिया से बाहर चल रहे ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा नई मुश्किलों में घिर गए हैं। उनके रेस्टोरेंट में स्वास्थ्य विभाग का छापा पड़ा।  राजकोट स्‍वास्‍थ्‍य विभाग पिछले कई दिनों से राजकोट के अलग-अलग होटल और रेस्टोरेंट में छापा मार खाने की चीजों पर क्‍वालिटी कंट्रोल कर रहा है, इसी क्रम में उसने शुक्रवार को जडेजा के रेस्‍टोरेंट पर भी छापा डाला।
विज्ञापन


इसी दौरान छापा मारने वाली टीम को फ्रिज में बासी सब्जियां व मंचूरियन, नूडल्स और पास्ता आदि भी रखे मिले। ये रेस्टोरेंट जडेजा की बहन नयनाबा जडेजा चलाती हैं। बासी चीजों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नष्ट कर दिया। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग को जडेजा के रेस्टोरेंट से 212 किग्रा बासी खाना मिला है।

छापामार टीम को यदि किसी रेस्‍टोरेंट में कुछ खराब या बासी खान-पान की चीज मिलती है तो उसे उसी वक्‍त फेंक भी देती है। राजकोट के जड्डूस फूड फील्‍ड रेस्टोरेंट पर भी आरोग्य विभाग की टीम ने छापेमारी की।  गौरतलब है कि जड्डुस फूड फील्‍ड रेस्टोरेंट राजकोट का काफी प्रसिद्ध रेस्टोरेंट है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने जब यहां छापा मारा तो रेस्टोरेंट के फ्रिज से कई तरह की खराब सब्‍जी, बासी आलू जैसी  चीजें बरामद हुईं। 
विज्ञापन


फिलहाल आरोग्य विभाग ने जडेजा के रेस्टोरेंट को नोटिस जारी किया है।  बता दें कि यह रेस्टोरेंट पिछले साल दिसंबर में भी तब गलत कारणों से सुर्खियों में आया था, जब महानगरपालिका की एक टीम ने इसके पीछे गलत ढंग से किये गये निर्माण कार्य को तोड़ दिया था।
 
गौरतलब हो कि जडेजा फिटनेस टेस्‍ट में असफल रहने के कारण इस समय टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। हालांकि श्रीलंका दौरे पर जब उन्‍हें टीम में शामिल नहीं किया गया तो चयनकर्ताओं ने बताया था कि जडेजा को आराम दिया गया है। लेकिन टीम से बाहर किये जाने के बाद जडेजा ने सोशल मीडिया पर कमेंट्स किया था कि उन्हें आराम नहीं दिया गया था बल्कि बाहर किया गया था।
 
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे टीम में शामिल नहीं किये जाने के बाद जडेजा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक विवादास्पद तसवीर पोस्ट की थी, जिसमें ऐसा लग रहा था कि जडेजा स्मॉक कर रहे हैं। हालांकि आज तक साफ नहीं हो पाया कि जडेजा ने ऐसा क्यों किया था और वास्तव में वो कर क्या रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें