इस विश्वकप में टीम इंडिया का सामना सबसे पहले स्कॉटलैंड से हुआ था, जिसका कोई नतीजा ही सामने नहीं निकल सका था। इसके बाद ग्रुप मैच में भारत का सामना पाकिस्तान से हुआ था, यह मैच शायद ही भारतीय फैंस कभी भूल सके। इस मैच का परिणाम बॉल आउट मैच के जरिए हुआ था, जिसमें भारत पाक को 3-0 से शिकस्त दी थी। टीम इंडिया के तरफ से मैच में सर्वाधिक स्कोर ओपनर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा (50) ने किया था।
इसके बाद टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में खेले गए अगले दो मैचों में न्यूजीलैंड को 10 रन और इंग्लैंड को 18 रन से करारी शिकस्त दी थी। इंग्लैंड के खिलाफ हुए इस हाई वोल्टेज मुकाबले में युवराज सिंह ने तूफानी अर्धशतक जड़ा था। युवी ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ही ओवर में 6 छक्के जड़कर इतिहास रचा था।
विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत का सामना कंगारुओं के साथ हुआ। दूसरे सेमीफाइनल में भी भारत ने ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाकर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच के हीरो भी युवराज सिंह ही रहे। युवराज सिंह (70) रन की बदौलत उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से हुआ। फाइनल में गौतम गंभीर (75 रन) और इरफान पठान (3 विकेट) के दम पर टीम इंडिया चैंपियन बनी। इस मैच का फैसला 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर हुआ था, जब कप्तान मिसबाह उल हक जोगिंदर शर्मा की गेंद पर श्रीसंत को कैच थमा बैठे थे। धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया पहली बार विश्व चैंपियन बनी।
देखें वीडियो: सौजन्य स्टार क्रिकेट